Saturday , 15 August 2026

iPhone 17 Pro पर बंपर ऑफर! मिल रहा है ₹22,000 तक का डिस्काउंट, खरीदने से पहले जरूर जानें ये डील डिटेल्स

टेक डेस्क: अगर आप लंबे समय से नया iPhone खरीदने की सोच रहे हैं तो iPhone 17 Pro पर इस समय बड़ा ऑफर मिल रहा है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट इस प्रीमियम स्मार्टफोन पर कुल मिलाकर ₹22,000 तक का डिस्काउंट दे रहा है, जिसमें बैंक ऑफर भी शामिल हैं। यह ऑफर इसे मौजूदा समय की सबसे आकर्षक डील्स में से एक बना रहा है।

कीमत में बड़ी कटौती, बैंक ऑफर से और फायदा

iPhone 17 Pro को Apple ने पिछले साल ₹1,34,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। लेकिन फिलहाल फ्लिपकार्ट पर यह फोन ₹1,22,900 में उपलब्ध है, यानी सीधे ₹12,000 की छूट मिल रही है।

इसके अलावा Flipkart Axis Bank और SBI क्रेडिट कार्ड पर ₹10,000 तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इन दोनों ऑफर्स को जोड़ने के बाद फोन की प्रभावी कीमत ₹1,12,900 तक पहुंच जाती है। इस तरह कुल मिलाकर ग्राहकों को करीब ₹22,000 तक की बचत का फायदा मिल रहा है।

एक्सचेंज और EMI ऑफर से और सस्ती डील

इस डील को और किफायती बनाने के लिए एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है। पुराने स्मार्टफोन के बदले ग्राहकों को ₹44,150 तक का एक्सचेंज बेनिफिट मिल सकता है, खासकर iPhone 16 Pro जैसे मॉडल पर।

इसके साथ ही यह फोन EMI विकल्प पर भी उपलब्ध है, जिसकी शुरुआती किस्तें ₹4,321 प्रति माह से शुरू होती हैं।

iPhone 17 Pro के फीचर्स

iPhone 17 Pro में 6.3 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जो बेहतर ब्राइटनेस और सिनेमैटिक विजुअल एक्सपीरियंस का दावा करती है। फोन में 256GB स्टोरेज और Apple का नया A19 चिपसेट मिलता है, जो 6-कोर Hexa-core प्रोसेसर के साथ आता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 48MP + 48MP + 48MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो हाई-क्वालिटी फोटो और जूम परफॉर्मेंस प्रदान करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 18MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

फोन में 3988mAh की बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देने का दावा करती है।

 

Check Also

कार खरीदने का शानदार मौका! अगस्त में SUV-MUV पर 2.45 लाख तक की बचत, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा

बिजनेस डेस्क: नई एसयूवी या परिवार के लिए बड़ी कार खरीदने की तैयारी कर रहे …