Sunday , 13 September 2026

Tag Archives: Uttar Pradesh Latest News

यूपी में सड़क निर्माण नहीं होगा प्रभावित, डामर की बढ़ी कीमतों का खर्च सितंबर तक उठाएगी सरकार

यूपी डेस्क: उत्तर प्रदेश में सड़क निर्माण परियोजनाओं की रफ्तार बनाए रखने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव के चलते डामर (बिटुमिन) की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बीच सरकार ने सितंबर तक मूल्य अंतर की भरपाई करने का निर्णय लिया है। इससे सड़क निर्माण कार्यों पर लागत बढ़ने का असर कम …

Read More »

गोल्ड मेडल की दौड़ में बेटियों ने मारी बाजी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बोलीं- छात्रों को छात्राओं से सीखने की जरूरत

उत्तर प्रदेश डेस्क: जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि गोल्ड मेडल हासिल करने के मामले में छात्राएं लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं, जबकि छात्र शोध के क्षेत्र में आगे दिखाई दे रहे हैं। राज्यपाल ने छात्रों से …

Read More »

मासूम की चिट्ठी का असर! सीएम योगी के निर्देश पर बदलेगी बच्चों की तस्वीर, बिलारी में बनेगा स्पोर्ट्स सेंटर

यूपी डेस्क: मुरादाबाद के बिलारी में एक कक्षा-6 के छात्र की मासूम अपील ने प्रशासन को बड़ा कदम उठाने के लिए प्रेरित कर दिया। बच्चों के खेलने के लिए पार्क नहीं होने की समस्या को लेकर छात्र ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने हाथ से पत्र लिखा था। मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंची इस चिट्ठी पर तत्काल संज्ञान लिया गया और …

Read More »

यूपी डिफेंस कॉरिडोर की नई रणनीति से रक्षा उत्पादन को मिलेगी रफ्तार, कानपुर से चित्रकूट तक तैयार हो रहे विशेष रक्षा हब

लखनऊ: उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर अब क्लस्टर आधारित रणनीति के जरिए देश के सबसे बड़े रक्षा विनिर्माण केंद्रों में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। राज्य सरकार और उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की इस पहल के तहत प्रदेश के अलग-अलग शहरों को उनकी विशेष क्षमता के आधार पर विकसित किया जा रहा है, जिससे रक्षा उत्पादन, परीक्षण, …

Read More »

यूपी के 10 जिलों को बड़ा तोहफा! 23.98 करोड़ से निबंधन कार्यालयों का होगा विस्तार, चार शहरों में बनेंगे नए सदर ऑफिस

यूपी डेस्क: उत्तर प्रदेश में निबंधन सेवाओं को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। प्रदेश के 10 जनपदों में निबंधन कार्यालय भवनों के विस्तार और निर्माण के लिए 23.98 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री रवींद्र जायसवाल ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एनआईसी कार्यालय से …

Read More »

योग दिवस पर रचेगा यूपी नया रिकॉर्ड! 1.42 करोड़ बच्चों के साथ योगमय होगा प्रदेश, गांव से शहर तक दिखेगा उत्साह

लखनऊ डेस्क : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश एक बार फिर बड़े स्तर पर योग अभियान को जनभागीदारी का स्वरूप देने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेशभर में योग दिवस को लेकर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार राज्य के 1.32 लाख परिषदीय विद्यालयों के लगभग 1.42 करोड़ छात्र-छात्राएं …

Read More »

महंगी बिजली पर फूटा ऊर्जा मंत्री का गुस्सा! UPPCL चेयरमैन से पूछा- बिना अनुमति 10% अधिभार कैसे लगाया?

यूपी डेस्क : उत्तर प्रदेश में बिजली बिलों पर लगाए गए 10 प्रतिशत अतिरिक्त अधिभार को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। उपभोक्ताओं के विरोध और मामले के नियामक आयोग तक पहुंचने के बाद अब प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने भी उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) की कार्यप्रणाली पर कड़ा रुख अपनाया है। मंत्री ने यूपीपीसीएल चेयरमैन …

Read More »

योगी सरकार का बड़ा कदम, यूपी के 1300 स्कूलों में शुरू होगा ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’, छात्रों को मिलेगी स्किल ट्रेनिंग

यूपी डेस्क: उत्तर प्रदेश सरकार स्कूली छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ रोजगारपरक कौशल से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। योगी सरकार प्रदेश के 1300 माध्यमिक विद्यालयों में ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ शुरू करने की तैयारी में है। इस परियोजना के तहत कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को तीन महीने से लेकर एक वर्ष तक की …

Read More »