Saturday , 21 November 2026

महिला के गेटअप में काजी तौकीर का सबसे मजेदार वीडियो वायरल, सुनील ग्रोवर को किया सलाम; बोले- यह काम बेहद मुश्किल

बिग बॉस 20 में काजी तौकीर इन दिनों अपने मजाकिया अंदाज से दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। घर के अंदर उनकी मस्ती और अलग-अलग अंदाज को पसंद किया जा रहा है। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह महिला के रूप में सजे-धजे नजर आ रहे हैं। इस गेटअप में काजी ने ऐसा अंदाज दिखाया कि लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। खास बात यह रही कि उन्होंने अपने इस अभिनय के जरिए कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को भी सलाम किया।

काजीना बनकर मनीष गोयल के साथ की जमकर मस्ती

काजी तौकीर ने बिग बॉस के घर में अपना एक अलग ही मजेदार किरदार ‘काजीना’ बना लिया है। वह अक्सर इस रूप में घरवालों के साथ हंसी-मजाक करते दिखाई देते हैं। इस बार भी उन्होंने काजीना बनकर मनीष गोयल के साथ मजाक किया। इसके लिए उन्होंने अरिश्फा से मेकअप कराया, लहंगा पहना और नकली बालों के साथ अपना पूरा रूप बदल लिया। इसके बाद आवाज में बदलाव करते हुए उन्होंने मनीष की टांग खींची।

वीडियो में काजी मनीष के लिए गाना गाते और फिर उन्हें गले लगाते भी नजर आए। इस बार मनीष ने नाराज होने के बजाय उनके मजाक में साथ दिया। हालांकि, मनीष के पैर में चोट लगी हुई थी, इसलिए काजी ने उन्हें ज्यादा परेशान नहीं किया। दोनों के बीच यह हल्का-फुल्का मजाक दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

सुनील ग्रोवर को किया सलाम, बोले- यह बहुत मुश्किल है

महिला के गेटअप में अभिनय करने के बाद काजी तौकीर ने सुनील ग्रोवर को याद किया और उन्हें सलाम किया। उन्होंने कहा कि इस तरह का किरदार निभाना बहुत मुश्किल है। दरअसल, सुनील ग्रोवर ‘द कपिल शर्मा शो’ में महिला किरदारों को अपने खास अंदाज में निभाने के लिए जाने जाते हैं। काजी ने भी अपने इस अनुभव के जरिए उनके अभिनय और मेहनत को सराहा।

अरिश्फा और उदिति के साथ भी किया डांस

काजी तौकीर की घर में अरिश्फा और उदिति के साथ दोस्ती भी दर्शकों को पसंद आ रही है। महिला के इसी गेटअप में उन्होंने दोनों के साथ डांस भी किया। बिग बॉस 20 में काजी लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। घर के बाहर दर्शकों के साथ-साथ घर के दूसरे सदस्य भी उनके मजाकिया अंदाज को पसंद कर रहे हैं। सलमान खान समेत कई बड़े सितारों की ओर से भी उन्हें समर्थन मिल रहा है।

 

Check Also

पेरिस में अनिल कपूर की राष्ट्रपति मैक्रों से खास मुलाकात, भारत आने का दिया न्योता; कला से AI तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

मनोरंजन डेस्क: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर इन दिनों यूरोप दौरे पर हैं। इस दौरान पेरिस …