Wednesday , 28 October 2026

देश

राहुल गांधी की रैली से 10 हजार करोड़ के नुकसान का डर! दिवाली से पहले कारोबारियों ने फिर लिखी चिट्ठी

नई दिल्ली: दिवाली से पहले दिल्ली में होने वाली INDIA गठबंधन की रैली को लेकर सियासी सरगर्मी के साथ कारोबारियों की चिंता भी बढ़ गई है। दिल्ली के व्यापारियों के संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को दोबारा पत्र लिखकर 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली की …

Read More »

14 बार उठीं आपत्तियां, फिर हर फैसला सर्वसम्मति से कैसे? ज्ञानेश कुमार के बचाव में EC का जवाब, कई सवाल अब भी बरकरार

नेशनल डेस्क: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। इस विवाद के बीच चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर अपने फैसलों का बचाव किया है। आयोग का कहना है कि एसआईआर से जुड़े अहम निर्णय सामूहिक रूप से लिए गए और किसी एक आयुक्त ने …

Read More »

राहुल गांधी के काफिले की टक्कर की जांच के लिए SIT गठित, IG किरण एस. को सौंपी गई जिम्मेदारी

यूपी डेस्क: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के सुल्तानपुर दौरे के दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर काफिले के वाहनों की टक्कर के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) गठित किया है। पुलिस महानिदेशक (DGP) के निर्देश पर गठित इस टीम की कमान लखनऊ रेंज की आईजी किरण एस. को सौंपी गई है। जांच …

Read More »

राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, सुल्तानपुर की MP-MLA कोर्ट ने सुनाया फैसला; अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़ा था मामला

यूपी डेस्क: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सुल्तानपुर की विशेष एमपी-एमएलए अदालत से बड़ी कानूनी राहत मिली है। अदालत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर की गई टिप्पणी से जुड़े वर्ष 2018 के आपराधिक मानहानि मामले में राहुल गांधी को दोषमुक्त कर बरी कर दिया। फैसले की जानकारी उनके वकील काशी प्रसाद शुक्ला ने …

Read More »

अमित शाह पर टिप्पणी मामले में आज राहुल गांधी की पेशी, सुल्तानपुर कोर्ट के फैसले पर टिकी निगाहें

यूपी डेस्क: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सोमवार, 26 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कथित टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में सुल्तानपुर की विशेष एमपी-एमएलए अदालत में पेश होने के लिए रवाना हो गए हैं। वर्ष 2018 के इस मामले में अदालत ने आज फैसला सुनाने की तारीख तय की है। ऐसे में …

Read More »

140 किमी/घंटे की रफ्तार से टकरा सकता है चक्रवात अर्नब, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में भारी तबाही का खतरा! ओडिशा में भी अलर्ट

नेशनल डेस्क: बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात अर्नब तेजी से ताकतवर होने की आशंका के बीच आंध्र प्रदेश और ओडिशा में मौसम विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, तूफान 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश के बापटला और विशाखापत्तनम के बीच तट पार कर सकता है। इस दौरान हवा की …

Read More »

जामिया में 20 साल बाद छात्र संघ चुनाव का रास्ता साफ, छात्रों की 3 मांगों पर प्रशासन का बड़ा फैसला

नेशनल डेस्क: दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में करीब दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव होने की उम्मीद बढ़ गई है। लगातार विरोध प्रदर्शन के बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने घोषणा की है कि छात्र संघ के संविधान को मंजूरी मिलने के 15 दिनों के भीतर चुनाव कराए जाएंगे। इसके साथ ही प्रदर्शन के दौरान छात्रों के निलंबन आदेश वापस …

Read More »

सुल्तानपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर राहुल गांधी के काफिले का एक्सीडेंट, 5 गाड़ियां और एंबुलेंस टकराईं, कई घायल

यूपी डेस्क: उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के काफिले की कई गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक्सप्रेस-वे पर 91 किलोमीटर के माइलस्टोन के पास काफिले की पांच गाड़ियां और एक एंबुलेंस आपस में टकरा गईं। हादसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों के घायल होने की खबर है। हालांकि, …

Read More »

दिल्ली मेट्रो में सरकार विरोधी पोस्टर मिलने से मचा हड़कंप, QR कोड के जरिए ऑनलाइन ग्रुप से जुड़ने का संदेश; स्पेशल सेल ने शुरू की जांच

दिल्ली डेस्क: दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर सरकार के कामकाज पर सवाल उठाने वाले दो पोस्टर मिलने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। पोस्टरों पर क्यूआर कोड भी लगाया गया था, जिसके जरिए लोगों को एक ऑनलाइन समूह से जुड़ने का निमंत्रण दिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने अज्ञात …

Read More »

कल काशी पहुंचेंगे पीएम मोदी, अरविंद मिल का करेंगे उद्घाटन; नमो घाट पर वायुसेना के एयर शो में होंगे शामिल

वाराणसी डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। करीब चार घंटे के इस दौरे के दौरान वह मिर्जामुराद में अरविंद मिल का उद्घाटन करेंगे और भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर नमो घाट पर आयोजित एरियल डिस्प्ले में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी …

Read More »