Tuesday , 17 November 2026

उत्तर प्रदेश

यूपी के 517 जनजातीय गांवों की बदलेगी सूरत, 18 विभाग मिलकर चलाएंगे विकास अभियान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में जनजातीय समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए योगी सरकार ने व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत प्रदेश के 26 जिलों के 517 गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इस काम में 18 विभाग मिलकर जिम्मेदारी संभालेंगे। सरकार का लक्ष्य गांवों में सड़क, पेयजल, बिजली, …

Read More »

यूपी चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के बीच सीटों पर पेच, 181 सीटों की सूची के बाद टली बैठक; उत्तराखंड में भी सपा की नजर?

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत शुरू होने से पहले ही मामला उलझता दिखाई दे रहा है। कांग्रेस ने सपा को 181 विधानसभा सीटों की सूची सौंपी है और इनमें से कुछ सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारना चाहती है। इसी मुद्दे पर मंगलवार को दोनों दलों …

Read More »

बाबा बागेश्वर की रामकथा से पहले कुंडा में सुरक्षा का कड़ा पहरा, 1000 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा; 200 CCTV कैमरों से होगी निगरानी

  प्रतापगढ़: कुंडा के बेंती राजभवन में 17 से 20 नवंबर तक होने वाली पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और वीआईपी मेहमानों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। पूरे आयोजन स्थल को 9 सेक्टर और 7 जोन में …

Read More »

सीएम योगी ने किया ‘शौर्य गाथा’ पुस्तक का विमोचन, यूपी के वीर सैनिकों के पराक्रम और बलिदान को मिला सम्मान

मेरठ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मेरठ में आयोजित पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह में 27.50 करोड़ रुपये की लागत से तैयार सैनिक कल्याण से जुड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं में उत्तर प्रदेश के आठ जिलों में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालयों के नए भवन और आवासीय सुविधाएं शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विशेष पुस्तक …

Read More »

यूपी में 38 IAS अधिकारियों का बड़ा तबादला, 5 जिलों के DM बदले; अनुज सिंह को LDA की कमान, देखें पूरी लिस्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने नौकरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। शुक्रवार देर रात 13 नवंबर को जारी आदेश में पांच जिलों के जिलाधिकारी बदल दिए गए। इसके अलावा लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA), मेरठ विकास प्राधिकरण, नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण समेत कई अहम संस्थानों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां …

Read More »

योगी के अलर्ट के बाद भाजपा का ‘मिशन 25 हजार’, हर विधानसभा में छूटे वोटरों को जोड़ने की तैयारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से वोटर लिस्ट से बड़ी संख्या में नाम कटने पर चिंता जताए जाने के बाद पार्टी ने हर विधानसभा क्षेत्र में छूटे हुए पात्र मतदाताओं को जोड़ने का अभियान शुरू करने का फैसला किया …

Read More »

बुलडोजर किसका घर गिराएगा और किसका बचाएगा? पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने यूपी सरकार से पूछे तीखे सवाल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा है कि आखिर किस आधार पर तय होता है कि किस अपराधी के खिलाफ एनकाउंटर होगा और किसका घर बुलडोजर से गिराया जाएगा। उन्होंने न्यायिक प्रक्रिया में देरी और पुराने आपराधिक मामलों में सजा नहीं …

Read More »

एक मंच पर दो भाइयों की सगाई, 1000 पुलिसकर्मियों का पहरा! अलीगढ़ में शाही आयोजन की कैसी हैं तैयारियां?

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह और उनके छोटे भाई सौरभ सिंह वर्मा की सगाई शनिवार, 14 नवंबर को अलीगढ़ में एक ही समारोह में होगी। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के परिवार में होने वाले इस दोहरे आयोजन में कई केंद्रीय और राज्य मंत्रियों, सांसदों तथा अन्य प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की संभावना …

Read More »

हापुड़ में 1.40 लाख रुपये के विवाद में फायरिंग, बेटे को तलाशते पहुंचे आरोपियों ने पिता पर चलाईं तीन गोलियां

हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में महज 1.40 लाख रुपये के लेनदेन का विवाद हिंसक वारदात में बदल गया। आरोप है कि उधार की रकम वापस नहीं मिलने से नाराज तीन युवक हथियार लेकर संदीप शर्मा के घर पहुंचे। उनका निशाना संदीप का बेटा अविरल था, लेकिन घर के बाहर पिता दिखाई दे गए। इसके बाद मुख्य आरोपी ने 32 …

Read More »

यूपी में ठंड का बढ़ेगा असर! लखनऊ समेत कई जिलों में 5 डिग्री तक गिरेगा पारा, सुबह कोहरे से घटेगी दृश्यता

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सुबह और रात के वक्त ठंड बढ़ रही है, जबकि दोपहर में धूप निकलने से फिलहाल कुछ राहत मिल रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, नवंबर के तीसरे सप्ताह में प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। लखनऊ, वाराणसी, …

Read More »