लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव को लेकर दो उम्मीदवारों के नाम अचानक बदल दिए हैं। गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से अब कमलेश यादव की जगह डॉ. संजयन त्रिपाठी सपा के प्रत्याशी होंगे। वहीं, आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रकाश चंद्र गुप्ता की जगह पूर्व एमएलसी डॉ. आकाश अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया …
Read More »राजनीति
मोना की ताजपोशी के बाद अजय राय की पहली प्रतिक्रिया, बोले- ‘लड़ाई अभी भी जारी है’, राहुल गांधी के लिए कही बड़ी बात
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष का चेहरा बदलने के बाद पूर्व अध्यक्ष अजय राय की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। वहीं सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष और देवेंद्र निषाद व आलोक प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इस बदलाव के बाद …
Read More »बसपा से निष्कासन के बाद आकाश आनंद ने तोड़ी चुप्पी, मायावती से मांगी माफी, बोले- पार्टी में सेवा का एक और मौका दें
यूपी डेस्क: बहुजन समाज पार्टी से निष्कासन के बाद आकाश आनंद ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर अपनी बात रखी है। उन्होंने बसपा प्रमुख मायावती से माफी मांगते हुए पार्टी में दोबारा काम करने का अवसर देने की अपील की है। आकाश आनंद ने साफ किया कि वह किसी दूसरे राजनीतिक दल में शामिल नहीं हो रहे हैं और बसपा …
Read More »इंडिया गठबंधन की बैठक में खरगे ने उठाए SIR और EVM के मुद्दे, चुनाव आयोग को लेकर रखीं कई मांगें; बैलेट पेपर से चुनाव की पैरवी
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को दिल्ली में इंडिया गठबंधन के नेताओं की बैठक में चुनाव आयोग, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR, ईवीएम और नए मतदाताओं के पंजीकरण से जुड़े मुद्दे उठाए। खरगे ने कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक के वोट का समान महत्व होना चाहिए। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता …
Read More »आगामी विधानसभा चुनावों में SIR और UGC के मुद्दे बढ़ा सकते हैं BJP की चुनौती, नए प्रभारियों के सामने संगठन संभालने की बड़ी जिम्मेदारी
नई दिल्ली: आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा के नए प्रदेश प्रभारियों ने पार्टी नेतृत्व के सामने जमीनी स्तर की कई चुनौतियां रखी हैं। मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में हुई करीब चार घंटे की बैठक में उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा और मणिपुर समेत चुनावी राज्यों से जुड़े प्रभारियों ने एसआईआर, यूजीसी के नए नियमों और अयोध्या में चढ़ावे से जुड़ी …
Read More »अनंत सिंह ने JDU उम्मीदवार के खिलाफ खोला मोर्चा, जन सुराज के अनुज सिंह को दिया समर्थन; पटना स्नातक सीट पर बढ़ी सियासी हलचल
पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। जेडीयू के मोकामा विधायक अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ जन सुराज के डॉ. अनुज सिंह को समर्थन देने का ऐलान किया है। इस घोषणा के बाद पटना स्नातक सीट का मुकाबला चर्चा में आ गया …
Read More »ज्ञानेश कुमार पर विपक्ष का ‘एक्शन प्लान’ तैयार! 30 सितंबर को INDIA गठबंधन की बड़ी बैठक, SIR से लेकर Removal Notice तक बनेगी रणनीति
नई दिल्ली: वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर विपक्षी INDIA गठबंधन ने अपनी आगे की रणनीति पर मंथन तेज कर दिया है। चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों पर साझा रणनीति तय करने के लिए विपक्षी दल 30 सितंबर को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में …
Read More »‘अखिलेश रायबरेली आएंगे तो हम इटावा-सैफई जाएंगे’, अजय राय के बयान से सपा-कांग्रेस में बढ़ी तकरार; BJP ने भी कसा तंज
यूपी डेस्क: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं। अखिलेश यादव के रायबरेली दौरे को लेकर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सपा पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश यादव रायबरेली और अमेठी जाएंगे तो कांग्रेस भी शांत नहीं बैठेगी और उसके कार्यकर्ता कन्नौज, …
Read More »ECI पर विवाद के बीच महाराष्ट्र में SIR के खिलाफ कोर्ट पहुंचा मामला, दो याचिकाओं में वोटर लिस्ट से नाम हटाने पर उठे सवाल
महाराष्ट्र डेस्क: महाराष्ट्र में चुनाव आयोग की स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी SIR प्रक्रिया अब कानूनी विवाद में पहुंच गई है। इसको लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट और उसकी कोल्हापुर सर्किट बेंच में दो अलग-अलग याचिकाएं दाखिल की गई हैं। याचिकाओं में वोटर लिस्ट से नाम हटाने के तरीके, प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और चुनाव आयोग के भीतर सामने आई आपत्तियों का …
Read More »अखिलेश के PDA रथ पर दयाशंकर सिंह का तंज, बोले- ‘उन्हें भी पता है फिर से भगवा आ रहा’
लखनऊ: योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और भाजपा नेता दयाशंकर सिंह ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने अखिलेश यादव के PDA यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक के नारे पर सवाल उठाते हुए कहा कि सपा अध्यक्ष खुद PDA की परिभाषा को लेकर स्पष्ट नहीं हैं। दयाशंकर सिंह के मुताबिक, समय-समय …
Read More »
Navyug Samachar