Monday , 26 October 2026

लखनऊ एयरपोर्ट के लेबर रूम में भीषण आग, मची अफरा-तफरी; दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

यूपी डेस्क: लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लेबर रूम में मंगलवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट के सुरक्षाकर्मी और सरोजिनी नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

आग बुझाने में जुटी दमकल की 7 गाड़ियां

आग की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की 7 गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल लेबर रूम में लगी आग को बुझाने का काम जारी है।

एयरपोर्ट सुरक्षाकर्मी और पुलिस मौके पर मौजूद

चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आग लगने की घटना के बाद एयरपोर्ट सुरक्षाकर्मी मौके पर तैनात हैं। वहीं सरोजिनी नगर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। पुलिस और सुरक्षा कर्मियों की ओर से स्थिति पर गंभीरता से नजर रखी जा रही है।

आग लगने की वजह और नुकसान की जानकारी नहीं

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। इसके अलावा इस घटना में कितना नुकसान हुआ है, इसकी भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। दमकल की 7 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

 

Check Also

Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ने 11 दिन में कमाए ₹710 करोड़, ‘2.0’ का रिकॉर्ड तोड़ा; अब ‘छावा’ और ‘PK’ पर नजर

मनोरंजन डेस्क: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही …