Monday , 21 September 2026

Netflix पर इस हफ्ते धमाकेदार कंटेंट की बरसात! थ्रिलर से लेकर सच्ची घटनाओं पर आधारित डॉक्यूमेंट्री तक, देखें पूरी लिस्ट

मनोरंजन डेस्क: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स इस हफ्ते दर्शकों के लिए मनोरंजन का बड़ा पैकेज लेकर आ रहा है। नई फिल्मों, वेब सीरीज और डॉक्यूमेंट्री की लंबी कतार के साथ दर्शकों को थ्रिलर, क्राइम और रियलिटी शो का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा। खास बात यह है कि इस लिस्ट में एक सच्ची घटना पर आधारित डॉक्यूमेंट्री भी शामिल है, जो दर्शकों को चौंका सकती है।

थ्रिल और सस्पेंस से भरी कहानियों की शुरुआत

इस हफ्ते नेटफ्लिक्स पर कई इंटरनेशनल और पॉपुलर सीरीज की नई कड़ियां रिलीज होने जा रही हैं, जिनमें रहस्य, अपराध और ड्रामा का तगड़ा कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। दर्शकों के लिए यह हफ्ता लगातार नए ट्विस्ट और कहानियों से भरपूर रहने वाला है।

कलर्स ऑफ एविल: ब्लैक (Colors Of Evil: Black)

10 जून को रिलीज होने वाली यह सीरीज एक शांत शहर में शुरू होती है, जहां एक बच्चे के अचानक गायब हो जाने से हड़कंप मच जाता है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, पुराने और चौंकाने वाले राज सामने आने लगते हैं, जो पूरी कहानी को रहस्य और डर की परतों में बदल देते हैं।

आउटलास्ट: द जंगल सीजन 3 (Outlast: The Jungle)

10 जून को ही रिलीज होने वाला यह रियलिटी शो इस बार पनामा के घने और खतरनाक जंगलों में प्रतियोगियों की परीक्षा लेगा। इससे पहले इसका सीजन अलास्का में शूट किया गया था। इस बार विजेता को करीब 1 मिलियन डॉलर यानी लगभग 8.3 करोड़ रुपये का इनाम मिलेगा।

रोजारियो तिजेरास: मैक्सिको सीजन 5 (Rosario Tijeras)

लोकप्रिय क्राइम ड्रामा का नया सीजन 10 जून को स्ट्रीम होगा। कहानी में रोजारियो और एल एंजेल अपनी जिंदगी को नए सिरे से शुरू करने की कोशिश करते हैं, लेकिन इस बार खतरे और दुश्मन पहले से ज्यादा खतरनाक रूप में सामने आते हैं।

द एविल लॉयर (The Evil Lawyer)

11 जून को रिलीज होने वाली यह कोर्टरूम ड्रामा सीरीज एक युवा और ईमानदार वकील की कहानी दिखाती है, जिसे एक ऐसे अपराध में फंसा दिया जाता है जो उसने किया ही नहीं होता। इसके बाद उसकी जिंदगी एक अनुभवी और सख्त वकील के हाथों में चली जाती है, जहां से कहानी नया मोड़ लेती है।

मैटरनल इंस्टिंक्ट (Maternal Instinct)

12 जून को रिलीज होने वाली यह डॉक्यूमेंट्री सच्ची घटना पर आधारित है। इसमें एक अमीर लड़की और एक सूअर पकड़ने वाले के रिश्ते की कहानी दिखाई गई है, जो सोशल मीडिया पर झूठी प्रेग्नेंसी के दावे से शुरू होकर एक बड़े और चौंकाने वाले सच तक पहुंचती है।

माई फैमिली सीजन 2 (My Family)

पारिवारिक रिश्तों और भावनात्मक उतार-चढ़ाव पर आधारित इस सीरीज का दूसरा सीजन भी दर्शकों के बीच लौट रहा है। इस बार कहानी पहले से ज्यादा जटिल और भावनात्मक संघर्षों से भरी हुई है।

 

Check Also

‘अब भारत में नहीं रहती’, ‘रेबेल किड’ अपूर्वा मखीजा ने छोड़ा देश, न्यूयॉर्क जाने की बताई बड़ी वजह

मनोरंजन डेस्क: सोशल मीडिया पर ‘रेबेल किड’ के नाम से मशहूर कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मखीजा …