Wednesday , 4 November 2026

आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला कौन निकला? बेंगलुरु से गिरफ्तार हुआ IT इंजीनियर, तुषार कपूर को भी बनाया था निशाना

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने धमकी भरा मैसेज भेजने वाले आरोपी को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान वैभव मिश्रा के रूप में हुई है, जो पेशे से आईटी इंजीनियर बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिछले कुछ दिनों से मुंबई में रहने वाले फिल्मी सितारों को अलग-अलग तरीकों से धमका रहा था। इस मामले में अभिनेता तुषार कपूर का नाम भी सामने आया है, जिन्हें भी धमकी भरा मैसेज भेजा गया था।

बेंगलुरु से गिरफ्तार हुआ आरोपी, कई सितारे थे निशाने पर

मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने आईटी इंजीनियर वैभव मिश्रा को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने आयुष्मान खुराना के अलावा कुछ अन्य लोगों को भी धमकी भरे मैसेज भेजे थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह पिछले कुछ दिनों से फिल्मी सितारों को निशाना बना रहा था।

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि उसने अब तक किन-किन लोगों को धमकियां दी थीं और इन संदेशों के पीछे उसका असली मकसद क्या था।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से नहीं मिला कोई कनेक्शन

इस मामले में सबसे अहम खुलासा यह हुआ है कि आरोपी वैभव मिश्रा का लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कोई संबंध नहीं पाया गया है। दरअसल, आयुष्मान खुराना को भेजे गए धमकी भरे ऑडियो क्लिप में संदेश भेजने वाले शख्स ने खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताया था। ऑडियो में अभिनेता से करोड़ों रुपये की मांग भी की गई थी।

धमकी भरा ऑडियो सामने आने के बाद मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। अब आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शुरुआती जांच में उसका बिश्नोई गैंग से कोई कनेक्शन सामने नहीं आया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और धमकी देने के पूरे नेटवर्क तथा उसके मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Check Also

दिवाली पर पटाखे से जल गया था अमिताभ बच्चन का हाथ, फिर भी नहीं रोकी शूटिंग; दो महीने तक झेली परेशानी

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन अपने अभिनय के साथ-साथ काम के प्रति समर्पण के लिए …