
मुंबई: अनंत अंबानी और बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया में आयोजित ‘ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026’ कार्यक्रम के इस वीडियो में अनंत अंबानी, सद्गुरु से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान शाहरुख खान भी बातचीत में कुछ कहने की कोशिश करते दिखते हैं, लेकिन अनंत उन्हें उंगली के इशारे से चुप रहने का संकेत देते नजर आते हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
सद्गुरु से बातचीत के बीच शाहरुख को किया इशारा
यह कार्यक्रम अमृता फडणवीस के दिव्य फाउंडेशन की ओर से 26/11 मुंबई आतंकी हमलों की 18वीं बरसी से पहले आयोजित किया गया था। इसमें मनोरंजन, राजनीति और संस्कृति जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई थीं।
कार्यक्रम के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, लेकिन अनंत अंबानी और शाहरुख खान का वीडियो सबसे ज्यादा चर्चा में है। इसमें अनंत अंबानी सद्गुरु से बातचीत कर रहे हैं। इसी दौरान शाहरुख खान उनके और सद्गुरु के बीच चल रही बातचीत में कुछ कहने की कोशिश करते दिखाई देते हैं। इस पर अनंत उंगली उठाकर उन्हें चुप रहने का इशारा करते नजर आते हैं।
हालांकि, वायरल वीडियो में दोनों के बीच क्या बातचीत हो रही थी और अनंत ने किस संदर्भ में यह इशारा किया, यह स्पष्ट नहीं है।
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किए तीखे कमेंट
वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने शाहरुख खान और अनंत अंबानी को लेकर तंज कसे। एक यूजर ने लिखा, ‘चुप बैठना है इनके सामने।’ वहीं, दूसरे ने टिप्पणी की, ‘अभी बाथरूम भी साफ करवाएगा किंग से।’
एक अन्य यूजर ने लिखा कि अमीरों के दिल में भक्ति ज्यादा है, जबकि गरीबों के गानों में खिड़की है। एक यूजर ने शाहरुख खान को लेकर कहा कि फिल्म ‘किंग’ रिलीज होने से पहले ही उनकी बेइज्जती हो गई। वहीं, एक अन्य ने लिखा, ‘पैसा बोलता है।’
कुछ यूजर्स ने यह भी टिप्पणी की कि अनंत अंबानी शाहरुख खान में खास दिलचस्पी लेते नहीं दिख रहे, जबकि अभिनेता उनके पास खड़े हैं। हालांकि, ये सभी सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं हैं और वीडियो के संदर्भ को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
Navyug Samachar