
पटना: मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई चर्चित चेहरे नजर आए। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव समेत कई कलाकार समारोह में पहुंचे। पवन सिंह ने अपनी गायकी और डांस परफॉर्मेंस से शादी की रौनक बढ़ाई। समारोह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
पवन सिंह ने गानों पर किया डांस, गुंजन सिंह भी दिखे साथ
पवन सिंह को लेकर पहले से चर्चा थी कि वह शिवांगी सिंह की शादी में शामिल होंगे। बुधवार को वह समारोह में पहुंचे और मंच पर कई गाने गाए। उन्होंने डांस परफॉर्मेंस भी दी और नोट उड़ाते नजर आए। इस दौरान भोजपुरी गायक गुंजन सिंह भी उनके साथ दिखाई दिए। दोनों ने मिलकर मंच पर प्रस्तुति दी।
खेसारी लाल यादव की एंट्री पर उमड़ी भीड़
शादी समारोह में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव भी पहुंचे। उनकी एंट्री के दौरान वहां मौजूद लोगों की भीड़ बेकाबू होती दिखाई दी। लदमा बाढ़ में आयोजित शादी और तिलक समारोह में भोजपुरी कलाकारों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया।
इस मौके पर भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका नीलम गिरी भी नजर आईं। एक वीडियो में वह लाल लहंगे में सजी हुई गुंजन सिंह के साथ परफॉर्म करती दिखाई दे रही हैं।
अक्षरा सिंह समारोह में नहीं आईं नजर
शिवांगी सिंह की शादी में कई भोजपुरी सितारों ने शिरकत की, लेकिन अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह समारोह का हिस्सा नहीं बनीं। उनके शामिल होने को लेकर भी चर्चा थी, हालांकि सामने आए वीडियो में वह नजर नहीं आईं।
Navyug Samachar