
मनोरंजन डेस्क: बिग बॉस 20 में हर दिन कोई न कोई नया घटनाक्रम देखने को मिल रहा है। अब शो का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें बिग बॉस के घर में अचानक हुई तेज बारिश के बाद अफरा-तफरी का माहौल नजर आ रहा है। बारिश इतनी तेज थी कि बाहर लगे सेट का सामान टूटकर नीचे गिरने लगा और घर के अंदर किचन में भी पानी भर गया। इस स्थिति ने देर रात कंटेस्टेंट्स की परेशानी बढ़ा दी।
अचानक बिग बॉस के घर में घुसा बारिश का पानी
नए प्रोमो में कुछ कंटेस्टेंट्स घर के बाहर टहलते हुए दिखाई देते हैं। इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो जाती है। मौसम बिगड़ते ही सभी कंटेस्टेंट्स को अंदर जाने के लिए कहा जाता है, क्योंकि बाहर सेट पर लगा सामान टूटकर नीचे गिरने लगता है।
इसी बीच कंटेस्टेंट्स आपस में बातचीत करते हुए बताते हैं कि बारिश का पानी किचन के अंदर तक पहुंच गया है। प्रोमो में घर के अंदर बने हालात को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि तेज बारिश ने सेट पर काफी परेशानी खड़ी कर दी।
सेट को नुकसान के बाद भी जारी रहेगा शो
बिग बॉस के इतिहास में यह पहली बार बताया जा रहा है कि बारिश की वजह से घर के अंदर कंटेस्टेंट्स इस तरह परेशान नजर आए हैं। हालांकि, इस घटना का बिग बॉस 20 के आने वाले एपिसोड पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
मेकर्स की ओर से घर की सफाई कराकर सेट को दोबारा पहले की तरह तैयार किया जाएगा। इसके बाद शो अपने तय तरीके से चलता रहेगा। यानी बारिश और सेट पर हुई परेशानी के बावजूद बिग बॉस 20 बंद नहीं होने वाला है।
मिड वीक एविक्शन में रीति तिवारी हुईं बाहर
वहीं, बिग बॉस 20 में मिड वीक एविक्शन भी हो चुका है। माही, उदिति और यंग डीएसए, जो कैप्टन के दावेदार हैं, उन्हें किसी एक कंटेस्टेंट की लाइफलाइन छीनने की पावर दी गई थी।
तीनों ने रीति तिवारी का नाम चुना। रीति पहले से ही वोटिंग ट्रेंड में बॉटम पर चल रही थीं। इसके बाद रीति तिवारी को बिग बॉस 20 से एविक्ट कर दिया गया।
Navyug Samachar