Tuesday , 6 October 2026

OnePlus 13 पर बंपर ऑफर! 17,000 रुपये तक की भारी कटौती, फ्लैगशिप फोन अब 52,999 रुपये में खरीदने का मौका

नई दिल्ली : प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। वनप्लस ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13 की कीमत में बड़ी कटौती की है। कंपनी की कम्युनिटी सेल के दौरान यह स्मार्टफोन आकर्षक डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है। बैंक ऑफर्स को जोड़ने पर ग्राहकों को कुल 17,000 रुपये तक का फायदा मिल सकता है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत काफी कम हो गई है।

12,000 रुपये की सीधी छूट, बैंक ऑफर से मिलेगा अतिरिक्त फायदा

वनप्लस कम्युनिटी सेल के तहत OnePlus 13 के 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 57,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। गौरतलब है कि लॉन्च के समय इस स्मार्टफोन की कीमत 69,999 रुपये थी। ऐसे में ग्राहकों को सीधे 12,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

इसके अलावा एचडीएफसी बैंक, आईडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के क्रेडिट कार्ड धारकों को 5,000 रुपये का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। सभी ऑफर्स का लाभ लेने के बाद इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन की प्रभावी कीमत घटकर 52,999 रुपये रह जाती है।

यह ऑफर अमेजन, विजय सेल और वनप्लस की आधिकारिक बिक्री चैनलों पर उपलब्ध है, जिससे प्रीमियम सेगमेंट में स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए यह डील काफी आकर्षक बन गई है।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस में दमदार पैकेज

OnePlus 13 में 6.82 इंच का QHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ आता है। बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस के लिए इसमें 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिलती है।

परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है, जो हाई-एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग को आसानी से संभालने में सक्षम है।

50MP ट्रिपल कैमरा और 6000mAh की बड़ी बैटरी

फोटोग्राफी के लिए फोन में Hasselblad-ट्यून 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। वहीं, लंबा बैकअप देने के लिए इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

फोन को IP69 रेटिंग के साथ पेश किया गया है, जिससे यह धूल और पानी से अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करता है।

प्रीमियम डिजाइन भी बना रहा खास

OnePlus 13 का डिजाइन भी इसकी प्रमुख खूबियों में शामिल है। स्मार्टफोन में लेदर बैक पैनल दिया गया है, जो इसे प्रीमियम लुक देने के साथ बेहतर ग्रिप भी प्रदान करता है। बड़ी स्क्रीन, दमदार प्रोसेसर, मजबूत कैमरा सिस्टम और बड़ी बैटरी के साथ यह डिवाइस फ्लैगशिप कैटेगरी में एक मजबूत विकल्प के तौर पर सामने आता है।

 

Check Also

Gold Silver Price: सोना खरीदने से पहले चेक करें आज का भाव, 5 अक्टूबर को दिल्ली-लखनऊ समेत बड़े शहरों में ये रहे रेट

बिजनेस डेस्क: सोने-चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए नए सप्ताह की शुरुआत बाजार के …