यूपी डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ के लोक भवन में अदम्य साहस, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को वीरता पदक प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक प्रकाश सिंह की पुस्तक ‘संघर्ष’ का विमोचन भी किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में कुल 26 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक से अलंकृत किया। सम्मानित पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र के साथ एक हजार रुपये प्रतिमाह की प्रोत्साहन राशि देने की भी घोषणा की गई।
शहीद निरीक्षक सुनील कुमार की पत्नी को किया सम्मानित
पुलिस सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले एसटीएफ के शहीद निरीक्षक सुनील कुमार को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने उनकी पत्नी मुनेश देवी को नगद धनराशि और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
निरीक्षक सुनील कुमार ने 20 जनवरी 2025 को शामली के झिंझाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में चार अपराधियों को मार गिराने में अदम्य साहस का परिचय दिया था। कर्तव्य का पालन करते हुए वह वीरगति को प्राप्त हुए थे। स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर उन्हें मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित करने की घोषणा भी की गई थी।
गणतंत्र दिवस 2025 पर घोषित वीरता पदक पाने वाले पुलिसकर्मी
- देवदत्त सिंह – आरक्षी, नागरिक पुलिस, एसटीएफ
- राजन कुमार – आरक्षी, नागरिक पुलिस, एसटीएफ
- रितुल कुमार वर्मा – आरक्षी, नागरिक पुलिस, एसटीएफ
- निपुण अग्रवाल, आईपीएस – सेनानायक, नवमी वाहिनी पीएसी, मुरादाबाद
- स्वतंत्र कुमार सिंह – अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर
- मुन्ने सिंह – उपनिरीक्षक, नागरिक पुलिस, मेरठ
- नीरज कुमार पाल – आरक्षी, नागरिक पुलिस, कमिश्नरेट गाजियाबाद
- अशोक कुमार मीणा, आईपीएस – पुलिस अधीक्षक, हरदोई
- कुलदीप कुमार – पुलिस उपाधीक्षक, जनपद संभल
- गीतेश कपिल – निरीक्षक, नागरिक पुलिस, शाहजहांपुर
- प्रवीण अहलावत – आरक्षी, नागरिक पुलिस, जनपद सहारनपुर
- अमित – निरीक्षक, नागरिक पुलिस, एसटीएफ
- अंगद सिंह यादव – उपनिरीक्षक, नागरिक पुलिस, एसटीएफ
- डॉ. दीक्षा शर्मा – पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ
- संदीप कुमार – आरक्षी, नागरिक पुलिस, कमिश्नरेट गाजियाबाद
- रिपुदमन सिंह – निरीक्षक, नागरिक पुलिस
गणतंत्र दिवस 2026 पर घोषित वीरता पदक पाने वाले पुलिसकर्मी
- धर्मेंद्र सिंह राठौर – निरीक्षक, नागरिक पुलिस, बुलंदशहर
- केशव शांडिल्य – उपनिरीक्षक, एसटीएफ
- राहुल कुमार – मुख्य आरक्षी, नागरिक पुलिस, एसटीएफ
- अजय कुमार वर्मा – उपनिरीक्षक, नागरिक पुलिस, जनपद मथुरा
- घनश्याम यादव – निरीक्षक, नागरिक पुलिस, एसटीएफ
- अवनीश कुमार त्यागी – उपनिरीक्षक, नागरिक पुलिस, जनपद मैनपुरी
- अमित त्रिपाठी – आरक्षी, नागरिक पुलिस, एसटीएफ
- अमित – निरीक्षक, नागरिक पुलिस, एसटीएफ
- मनीष बिष्ट – निरीक्षक, नागरिक पुलिस, कमिश्नरेट गाजियाबाद
- रणधीर सिंह – मुख्य आरक्षी, नागरिक पुलिस, एसटीएफ
Navyug Samachar
