Thursday , 13 August 2026

बिहार में पॉलिटेक्निक छात्रों की बढ़ी मांग! एक साल में 50.8% बढ़ा प्लेसमेंट, छात्रों को मिला 10 लाख तक का पैकेज

बिहार डेस्क: बिहार के पॉलिटेक्निक संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए रोजगार के अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं। शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के आंकड़ों के मुताबिक, पॉलिटेक्निक संस्थानों में कैंपस प्लेसमेंट का आंकड़ा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। इस साल 14,645 विद्यार्थियों को नौकरी मिली है, जो पिछले वर्षों की तुलना में बड़ी बढ़ोतरी है।

छह साल में 14 गुना से ज्यादा बढ़ा प्लेसमेंट

पॉलिटेक्निक संस्थानों में वर्ष 2020-21 में जहां सिर्फ 1,002 विद्यार्थियों का कैंपस प्लेसमेंट हुआ था, वहीं 2025-26 में यह संख्या बढ़कर 14,645 हो गई। यानी छह साल के दौरान प्लेसमेंट में करीब 14.6 गुना की वृद्धि दर्ज की गई है।

आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 महामारी के बाद राज्य के तकनीकी संस्थानों में कैंपस भर्ती की रफ्तार लगातार बढ़ी है।

औसतन 6 से 7 लाख रुपये का पैकेज

पॉलिटेक्निक संस्थानों से चयनित छात्रों को औसतन छह से सात लाख रुपये वार्षिक का पैकेज मिला है। वहीं, कुछ विद्यार्थियों को करीब 10 लाख रुपये सालाना तक का पैकेज भी मिला है।

वहीं, वर्ष 2025-26 में राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों से करीब छह हजार विद्यार्थियों का कैंपस प्लेसमेंट हुआ है।

महिला विद्यार्थियों की भागीदारी भी बढ़ी

प्लेसमेंट के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2025-26 में कुल 14,645 विद्यार्थियों का चयन हुआ। इनमें 11,140 पुरुष और 3,505 महिला विद्यार्थी शामिल हैं।

इससे पहले वर्ष 2024-25 में 7,442 छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट मिला था। इस तरह केवल एक साल में प्लेसमेंट के आंकड़े में 50.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

पिछले वर्षों में लगातार बढ़ा रोजगार का आंकड़ा

पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्लेसमेंट का आंकड़ा पिछले छह वर्षों में इस प्रकार रहा—

वर्ष 2020-21 में 1,002 विद्यार्थी।

वर्ष 2021-22 में 2,788 विद्यार्थी।

वर्ष 2022-23 में 2,444 विद्यार्थी।

वर्ष 2023-24 में 4,718 विद्यार्थी।

वर्ष 2024-25 में 7,442 विद्यार्थी।

वर्ष 2025-26 में 14,645 विद्यार्थी।

इंजीनियरिंग कॉलेजों से आगे निकले पॉलिटेक्निक संस्थान

आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025-26 में इंजीनियरिंग संस्थानों में करीब 5,832 विद्यार्थियों का प्लेसमेंट हुआ। इनमें 4,494 पुरुष और 1,338 महिला विद्यार्थी शामिल हैं। वहीं पॉलिटेक्निक संस्थानों में कुल 14,645 छात्रों का चयन हुआ, जिसमें 11,140 पुरुष और 3,505 महिला विद्यार्थी शामिल हैं।

झारखंड में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा आयोजित

वहीं, झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद की ओर से पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा के लिए जिले में 10 केंद्र बनाए गए थे। प्रशासन के अनुसार, परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त तरीके से संपन्न हुई।

परीक्षा में 5,464 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 446 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक पाली में आयोजित की गई।

 

Check Also

UP के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! मेरठ से अयोध्या तक इन जिलों में होगी अग्निवीर भर्ती, जानें पूरी तारीखें

यूपी डेस्क: उत्तर प्रदेश में सेना में भर्ती होकर देश सेवा का सपना देख रहे …