Monday , 5 October 2026

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनप्रीत सिंह गोनी और इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट कुनार आप में शामिल, सीएम मान ने किया स्वागत

पंजाब डेस्क: पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनप्रीत सिंह गोनी और इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट एथलीट कुनार बुधवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। दोनों खेल हस्तियों ने पंजाब सरकार की नीतियों और मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में किए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दोनों का पार्टी में स्वागत किया।

सीएम मान ने सिरोपा देकर किया सम्मानित

चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मनप्रीत सिंह गोनी और कुनार को सिरोपा देकर सम्मानित किया और उन्हें औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान पंजाब सरकार में मंत्री गुरमीत खुडियां भी मौजूद रहे।

खेल प्रतिभाओं के जुड़ने से युवाओं को मिलेगा प्रोत्साहन

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी परिवार में दोनों खेल हस्तियों का जुड़ना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि खेल के मैदान में पंजाब का नाम रोशन करने वाले युवाओं का साथ मिलने से ‘रंगला पंजाब’ बनाने की मुहिम को मजबूती मिलेगी।

भगवंत मान के मुताबिक, दोनों खिलाड़ियों का अनुभव पंजाब के युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने में मदद करेगा। उन्होंने खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं को खेलों से जोड़ने की दिशा में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया।

पार्टी को मजबूत करने और पंजाब की भलाई का भरोसा

आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद मनप्रीत सिंह गोनी और कुनार ने कहा कि वे मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की नीतियों और राज्य में किए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित हैं।

दोनों ने पार्टी को मजबूत करने के साथ पंजाब की भलाई के लिए पूरी ईमानदारी से काम करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि वे अपने अनुभव और पहचान के जरिए राज्य के युवाओं के बीच खेलों को लेकर जागरूकता बढ़ाने में भी योगदान देंगे।

 

Check Also

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य का बड़ा ऐलान, अपनी जनता पार्टी अब INDIA गठबंधन में होगी शामिल

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। …