
नोएडा डेस्क: सेक्टर-49 इलाके के एक शोरूम में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक शादीशुदा महिला अपने कथित प्रेमी के साथ शॉपिंग कर रही थी और अचानक उसका पति मौके पर पहुंच गया। देखते ही देखते पूरा मामला हाई-वोल्टेज ड्रामे में बदल गया और शोरूम के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
शोरूम में अचानक पहुंचा पति, फिर शुरू हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक, महिला अपने कथित प्रेमी के साथ शॉपिंग कर रही थी, तभी उसका पति वहां पहुंच गया। पत्नी को दूसरे व्यक्ति के साथ देख पति आपा खो बैठा और मौके पर ही दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई।
भीड़ के सामने जमकर हुई हाथापाई
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पति ने पत्नी पर गुस्से में हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। घटना के दौरान शोरूम के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कई लोग शॉपिंग छोड़कर इस पूरे विवाद को देखने लगे। कुछ लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश भी की, लेकिन स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई।
वीडियो वायरल, पुलिस पहुंची मौके पर
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पति, पत्नी तथा कथित प्रेमी को थाने ले जाया गया। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला दिल्ली से पीछा करने के बाद नोएडा पहुंचने का है।
इलाके में बना चर्चा का विषय
स्थानीय लोगों के मुताबिक, महिला ने कथित रूप से अपने प्रेमी से करीब 18 हजार रुपये की शॉपिंग करवाई थी। इसी बात को लेकर विवाद और बढ़ गया। घटना के बाद पूरे इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
पुलिस जांच में जुटी
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। वायरल वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।
Navyug Samachar