Sunday , 11 October 2026

Kia Syros Automatic खरीदने का प्लान? 2 लाख रुपये डाउन पेमेंट के बाद हर महीने देनी होगी इतनी EMI, जानें पूरा हिसाब

ऑटो डेस्क: अगर आप नई कॉम्पैक्ट एसयूवी खरीदने की योजना बना रहे हैं और Kia Syros के ऑटोमैटिक वेरिएंट पर नजर है, तो यह खबर आपके लिए काम की हो सकती है। वाहन निर्माता Kia की ओर से भारतीय बाजार में Syros को कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में पेश किया जाता है। अगर इस गाड़ी को 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट के साथ खरीदा जाए तो हर महीने कितनी ईएमआई देनी होगी, इसकी पूरी जानकारी यहां दी गई है।

Kia Syros Automatic की कीमत

Kia Syros के ऑटोमैटिक वेरिएंट के तौर पर HTK Plus Turbo DCT को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाता है। इस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 11.95 लाख रुपये है।

अगर इस एसयूवी को दिल्ली में खरीदा जाता है तो इसके लिए करीब 1.25 लाख रुपये आरटीओ शुल्क और लगभग 50 हजार रुपये इंश्योरेंस के रूप में देने होंगे। इन सभी खर्चों को जोड़ने के बाद गाड़ी की ऑन रोड कीमत करीब 13.82 लाख रुपये तक पहुंच जाती है।

2 लाख रुपये डाउन पेमेंट के बाद कितनी होगी EMI

अगर ग्राहक Kia Syros Automatic वेरिएंट खरीदते हैं और 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करते हैं, तो बाकी रकम के लिए बैंक से लोन लेना होगा।

गाड़ी की कीमत के हिसाब से करीब 11.82 लाख रुपये का कार लोन लेना पड़ेगा। अगर बैंक यह लोन 9 फीसदी ब्याज दर पर 7 साल के लिए मंजूर करता है, तो ग्राहक को हर महीने करीब 18,571 रुपये की ईएमआई चुकानी होगी।

7 साल में कितना देना होगा ब्याज

अगर 11.82 लाख रुपये का कार लोन 9 फीसदी ब्याज दर पर 7 साल के लिए लिया जाता है, तो पूरे कार्यकाल के दौरान ग्राहक को करीब 3.78 लाख रुपये ब्याज के रूप में चुकाने होंगे।

इस हिसाब से एक्स शोरूम कीमत, ऑन रोड कीमत और ब्याज को मिलाकर Kia Syros की कुल लागत करीब 17.60 लाख रुपये तक पहुंच जाएगी।

Kia Syros का किन गाड़ियों से मुकाबला

Kia Syros को कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में उतारा गया है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Renault Kiger, Maruti Brezza, Tata Nexon, Kia Sonet, Hyundai Venue, Nissan Magnite और Mahindra XUV 3XO जैसी एसयूवी से होता है।

 

Check Also

Gold Silver Rate Today: नवरात्रि से पहले सोना-चांदी महंगा, दिल्ली से चेन्नई तक जानें आज के ताजा भाव

बिजनेस डेस्क: नवरात्रि से पहले सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के …