
धर्म डेस्क : जून 2026 का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। इस महीने कर्क राशि में ग्रहों की दुर्लभ युति से एक साथ तीन शक्तिशाली राजयोग बनने जा रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार गुरु, शुक्र और चंद्रमा की युति से बनने वाले ये शुभ योग कुछ राशियों के लिए धन, करियर, संपत्ति और सम्मान के नए द्वार खोल सकते हैं।
जून की शुरुआत में देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में गोचर हुआ था। कर्क राशि गुरु की उच्च राशि मानी जाती है, जिससे हंस महापुरुष राजयोग का निर्माण हुआ। इसके बाद 8 जून को शुक्र ग्रह ने कर्क राशि में प्रवेश किया, जिसके परिणामस्वरूप गुरु और शुक्र की युति से गजलक्ष्मी राजयोग बना।
अब 17 जून को सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर चंद्रमा भी कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। चंद्रमा 19 जून तक इसी राशि में रहेंगे। इस दौरान गुरु, शुक्र और चंद्रमा की त्रिग्रही युति बनेगी, जिससे गजकेसरी राजयोग, कलात्मक योग और धन योग का निर्माण होगा।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह समय पारिवारिक और संपत्ति संबंधी मामलों में लाभदायक साबित हो सकता है। घर, जमीन या वाहन से जुड़े कार्यों में सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं। करियर में स्थिरता आएगी और लंबे समय से रुके कार्य आगे बढ़ सकते हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए यह राजयोग आर्थिक दृष्टि से शुभ माना जा रहा है। नए लोगों से संपर्क बढ़ेंगे, जो भविष्य में लाभदायक अवसरों का कारण बन सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। आय के नए स्रोत बनने के भी संकेत हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को विशेष रूप से संचार, मीडिया, शिक्षा, लेखन और मार्केटिंग से जुड़े क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल होने के योग हैं। अचानक धन लाभ या किसी नए अवसर से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह ग्रह संयोग सबसे अधिक लाभकारी माना जा रहा है। गुरु और शुक्र पहले से ही आपकी राशि में विराजमान हैं और अब चंद्रमा के प्रवेश से शुभ प्रभाव और बढ़ जाएगा। धन लाभ, करियर में उन्नति, प्रेम संबंधों में मजबूती और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। कई महत्वपूर्ण योजनाएं इस दौरान सफल हो सकती हैं।
कैसे बन रहे हैं तीन बड़े राजयोग?
17 जून से कर्क राशि में गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी राजयोग बनेगा, जिसे बुद्धिमत्ता, प्रतिष्ठा और सफलता का कारक माना जाता है। वहीं शुक्र और चंद्रमा की युति कलात्मक योग का निर्माण करेगी, जो रचनात्मकता और आकर्षण को बढ़ाने वाला माना जाता है। इसके अलावा गुरु, शुक्र और चंद्रमा की संयुक्त स्थिति धन योग का निर्माण करेगी, जो आर्थिक समृद्धि और लाभ के संकेत देती है।
Navyug Samachar