Monday , 5 October 2026

सावन शिवरात्रि 2026: 10 अगस्त को चढ़ेगा कांवड़ का जल, अभी नोट कर लें चारों पहर की पूजा का शुभ मुहूर्त

धर्म डेस्क: सावन माह में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व माना जाता है। इस दौरान श्रद्धालु जलाभिषेक, व्रत और पूजा-अर्चना कर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना करते हैं। सावन शिवरात्रि भी इसी पवित्र महीने का प्रमुख पर्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक और पूजा करने से जीवन के संकट दूर होते हैं तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

10 अगस्त को मनाई जाएगी सावन शिवरात्रि

वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 10 अगस्त 2026 को शाम 6 बजकर 24 मिनट पर होगी, जबकि इसका समापन 11 अगस्त 2026 को दोपहर 3 बजकर 22 मिनट पर होगा। उदया तिथि और पर्व मान्यता के अनुसार, सावन शिवरात्रि 10 अगस्त 2026 को मनाई जाएगी। इसी दिन कांवड़ यात्रा का जल भगवान शिव को अर्पित किया जाएगा और कांवड़ यात्रा का समापन होगा।

चारों पहर की पूजा का शुभ समय

सावन शिवरात्रि पर रात्रि के चारों प्रहर में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। पूजा के लिए शुभ समय इस प्रकार है—

रात्रि प्रथम प्रहर: शाम 6 बजकर 57 मिनट से रात 9 बजकर 44 मिनट तक

रात्रि द्वितीय प्रहर: रात 9 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक

रात्रि तृतीय प्रहर: रात 12 बजकर 31 मिनट से सुबह 3 बजकर 18 मिनट तक

रात्रि चतुर्थ प्रहर: सुबह 3 बजकर 18 मिनट से 6 बजकर 5 मिनट तक

जानिए अन्य शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4 बजकर 36 मिनट से 5 बजकर 20 मिनट तक

अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक

विजय मुहूर्त: दोपहर 2 बजकर 39 मिनट से 3 बजकर 41 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त: शाम 6 बजकर 57 मिनट से 7 बजकर 19 मिनट तक

अमृत काल: सुबह 9 बजकर 33 मिनट से 11 बजकर 3 मिनट तक

सर्वार्थ सिद्धि योग: रात 11 बजकर 39 मिनट से सुबह 6 बजकर 5 मिनट तक

सावन शिवरात्रि का धार्मिक महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन शिवरात्रि के दिन कांवड़ यात्रा से लाया गया पवित्र जल भगवान शिव को अर्पित किया जाता है। इस अवसर पर श्रद्धालु विधि-विधान से जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और शिव पूजा करते हैं। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान शिव की आराधना करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं, मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

 

Check Also

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य का बड़ा ऐलान, अपनी जनता पार्टी अब INDIA गठबंधन में होगी शामिल

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। …