
बिजनेस डेस्क : कार खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए जून का महीना शानदार मौका लेकर आया है। वाहन निर्माता स्कोडा अपनी लोकप्रिय कारों पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर्स दे रही है, जिसके तहत ग्राहकों को हजारों नहीं बल्कि लाखों रुपये तक की बचत का फायदा मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की कई प्रमुख कारों पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट और लॉयल्टी बेनिफिट्स का लाभ दिया जा रहा है।
काइलैक पर 50 हजार रुपये तक का फायदा
कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में आने वाली स्कोडा काइलैक पर इस महीने ग्राहकों को अधिकतम 50 हजार रुपये तक की बचत का अवसर मिल रहा है। यह लाभ कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट ऑफर और लॉयल्टी बेनिफिट्स के रूप में उपलब्ध कराया जा रहा है।
भारतीय बाजार में काइलैक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.59 लाख रुपये है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 12.99 लाख रुपये तक जाती है।
स्लाविया पर सबसे बड़ा ऑफर, 1.25 लाख रुपये तक की बचत
यदि आप मिड-साइज सेडान खरीदने की सोच रहे हैं तो स्कोडा स्लाविया इस महीने सबसे ज्यादा फायदा देने वाली कार साबित हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस मॉडल पर अधिकतम 1.25 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
इस ऑफर में भी कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट बेनिफिट और लॉयल्टी ऑफर शामिल हैं। स्लाविया की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख रुपये है, जबकि इसके टॉप मॉडल की कीमत 16.69 लाख रुपये तक पहुंचती है।
कुशाक खरीदने वालों को भी मिलेगा फायदा
मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में लोकप्रिय स्कोडा कुशाक पर भी कंपनी इस महीने विशेष छूट दे रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी को खरीदने पर ग्राहकों को अधिकतम 50 हजार रुपये तक की बचत का लाभ मिल सकता है।
इसमें कैश डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट और लॉयल्टी बेनिफिट्स भी शामिल किए गए हैं। कुशाक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.69 लाख रुपये है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 18.99 लाख रुपये तक जाती है।
कार खरीदने का सुनहरा मौका
ऑटो सेक्टर में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बड़े डिस्काउंट ऑफर्स पेश कर रही हैं। ऐसे में जो ग्राहक नई कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह ऑफर्स बजट में बेहतर वाहन खरीदने का अवसर बन सकते हैं। हालांकि ऑफर्स की उपलब्धता शहर, डीलरशिप और वेरिएंट के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।
Navyug Samachar