Monday , 5 October 2026

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज का बिगुल! 1 जुलाई से शुरू होगा मुकाबला, यहां नोट करें 5 मैचों का पूरा शेड्यूल

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अब अगली बड़ी चुनौती इंग्लैंड दौरा होने जा रही है। आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज समाप्त होने के बाद टीम इंडिया अब इंग्लैंड का रुख करेगी, जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज भी आयोजित होगी।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया के लिए यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि पिछली टी20 सीरीज में टीम को हार का सामना करना पड़ा था और अब सभी की नजर अगले प्रदर्शन पर टिकी है।

1 जुलाई से शुरू होगी टी20 सीरीज

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 1 जुलाई से होगी। दोनों टीमों के बीच मुकाबलों का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:

  • पहला टी20 — 1 जुलाई (बुधवार)
  • दूसरा टी20 — 4 जुलाई (शनिवार)
  • तीसरा टी20 — 7 जुलाई (मंगलवार)
  • चौथा टी20 — 9 जुलाई (गुरुवार)
  • पांचवां टी20 — 11 जुलाई (शनिवार)

इन पांच मुकाबलों के साथ टी20 श्रृंखला का समापन हो जाएगा।

इसके बाद खेली जाएगी वनडे सीरीज

टी20 सीरीज के बाद भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी। इस श्रृंखला को भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

वनडे सीरीज का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:

  • पहला वनडे — 14 जुलाई (मंगलवार)
  • दूसरा वनडे — 16 जुलाई (गुरुवार)
  • तीसरा वनडे — 19 जुलाई (रविवार)

रिपोर्ट्स के मुताबिक वनडे श्रृंखला में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी देखने को मिल सकती है, जबकि कप्तानी शुभमन गिल संभाल सकते हैं।

श्रेयस अय्यर के लिए बड़ी परीक्षा मानी जा रही सीरीज

टी20 टीम की कप्तानी में बदलाव के बाद यह दौरा श्रेयस अय्यर के लिए अहम माना जा रहा है। हाल ही में टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को नेतृत्व से हटाए जाने और टीम संयोजन में बदलाव के बाद नई कप्तानी पर लगातार चर्चा बनी हुई है।

अब इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया का प्रदर्शन आने वाले समय की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

Check Also

भारत-पाकिस्तान फाइनल आज, कब और कहां देखें लाइव? जानें मैच का समय, टीवी चैनल और स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल

निशिन: एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट मुकाबले का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार, …