Monday , 5 October 2026

यश की ‘टॉक्सिक’ का नया ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, खुद अभिनेता ने किया बड़ा ऐलान

मनोरंजन डेस्क: अभिनेता यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म टॉक्सिक को लेकर नया अपडेट सामने आया है। फिल्म की रिलीज से पहले अब इसके नए ट्रेलर की तारीख का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। यश ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है कि फिल्म का नया ट्रेलर 8 अगस्त को रिलीज किया जाएगा।

फिल्म को लेकर लंबे समय से दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। पहले जारी किए गए टीजर, प्रोमो क्लिप और गानों के बाद अब फैंस को फिल्म के नए ट्रेलर का इंतजार है।

8 अगस्त को रिलीज होगा नया ट्रेलर

यश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए पुष्टि की कि टॉक्सिक का नया आधिकारिक ट्रेलर 8 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। निर्माताओं का दावा है कि यह ट्रेलर फिल्म की कहानी, किरदारों और इसके बड़े सिनेमाई कैनवास की विस्तृत झलक दर्शकों के सामने पेश करेगा।

अब तक जारी प्रचार सामग्री में फिल्म की कहानी को पूरी तरह सामने नहीं लाया गया था। ऐसे में नया ट्रेलर फिल्म के कई अहम पहलुओं से पर्दा उठा सकता है।

टीजर और गानों को मिला अच्छा रिस्पॉन्स

फिल्म में यश का पहला लुक सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। इसके बाद जारी ‘लेडीज़ एंड लेडीज़’ क्लिप ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा। वहीं, फिल्म के ‘तबाही’ और ‘मदहोश’ जैसे गानों को भी दर्शकों का अच्छा समर्थन मिला है।

26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

बताया जा रहा है कि टॉक्सिक पहले दूसरी फिल्म के साथ रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट में बदलाव किया गया। अब यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। इसमें यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।

 

Check Also

सुनील ग्रोवर की मिमिक्री इतनी असली कैसे लगती है? क्या है उनका सीक्रेट, मिमिक्री आर्टिस्ट ने खोला राज

मुंबई: कॉमेडियन और अभिनेता सुनील ग्रोवर अपनी शानदार मिमिक्री और अलग-अलग किरदारों को जीवंत करने …