
टेक डेस्क: स्मार्टफोन बाजार में हॉनर अपनी नई Win 2 सीरीज के साथ बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी इस सीरीज के तहत तीन नए 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। Honor Win 2, Honor Win RT 2 और Honor Win Turbo 2 नाम से आने वाले इन स्मार्टफोन्स को 21 अक्टूबर को चीन में पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले तीनों डिवाइस कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट हो चुके हैं, जहां से इनके डिजाइन और रैम-स्टोरेज वेरिएंट की जानकारी सामने आई है।
टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार, सीरीज के सबसे खास मॉडल Honor Win RT 2 में बेहद बड़ी बैटरी और दमदार प्रोसेसर दिया जा सकता है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत 12,070mAh की बैटरी बताई जा रही है, जो इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए खास बना सकती है।
Honor Win RT 2 में मिलेगी पावरफुल बैटरी और गेमिंग फीचर्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक Honor Win RT 2 में 185Hz रिफ्रेश रेट वाली 2K AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है। फोन में बेहद पतले बेजल मिलने की उम्मीद है, जिससे यूजर्स को बेहतर विजुअल अनुभव मिल सकता है।
परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। गेमिंग के शौकीनों को ध्यान में रखते हुए कंपनी इसमें बिल्ट-इन कूलिंग फैन भी दे सकती है, जिससे लंबे समय तक गेम खेलने के दौरान फोन का तापमान नियंत्रित रखने में मदद मिलेगी।
ऑडियो के लिए डिवाइस में डुअल 1216 सिमेट्रिकल स्पीकर मिलने की संभावना है। वहीं, पावर बैकअप के लिए 12,070mAh की बड़ी बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।
Honor Win RT 2 को अलग-अलग रैम और स्टोरेज विकल्पों में पेश किया जा सकता है। इसमें 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज, 16GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज, 12GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज और 16GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज वेरिएंट शामिल हो सकते हैं।
Honor Win 2 में मिलेगा प्रीमियम डिस्प्ले और दमदार चिपसेट
सीरीज के प्रीमियम मॉडल Honor Win 2 में भी शानदार फीचर्स मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन में 6.89 इंच की 2K AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है, जो 185Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी।
परफॉर्मेंस के लिए इस मॉडल में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट मिलने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा फोन में 10,000mAh की बड़ी बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।
हॉनर की नई Win 2 सीरीज फिलहाल चीन में लॉन्च होगी। कंपनी की ओर से भारत समेत अन्य बाजारों में इसकी उपलब्धता को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
Navyug Samachar