Tuesday , 6 October 2026

सोना-चांदी खरीदारों के लिए बड़ी खुशखबरी! 1850 रुपये टूटा सोना, चांदी 5800 रुपये तक हुई सस्ती

बिजनेस डेस्क: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। घरेलू सराफा बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। अमेरिकी डॉलर की मजबूती और अमेरिका से आए मजबूत रोजगार आंकड़ों के बाद निवेशकों की मुनाफावसूली बढ़ी, जिसका असर सोने और चांदी की कीमतों पर साफ दिखाई दिया।

शनिवार, 6 जून 2026 को बाजार बंद होने के बावजूद सोना और चांदी अपने पिछले बंद भाव पर कारोबार कर रहे हैं। शुक्रवार को सोने की कीमतों में करीब 1600 से 1850 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी 4000 से 5800 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो गई।

चांदी में बड़ी गिरावट, फिर भी बनी हुई है चमक

देश के रिटेल बाजार में चांदी की कीमत 2,74,900 रुपये से 2,79,900 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच बनी हुई है। दिल्ली में चांदी का भाव 2,749 रुपये प्रति 10 ग्राम और 2,79,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है।

मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी की कीमत करीब 2,750 रुपये है, जबकि एक किलोग्राम चांदी 2,75,000 रुपये में बिक रही है। वहीं चेन्नई में चांदी सबसे महंगी बनी हुई है, जहां 10 ग्राम का भाव 2,800 रुपये और एक किलोग्राम की कीमत 2,80,000 रुपये तक पहुंच गई है।

प्रमुख शहरों में सोने के ताजा भाव

दिल्ली
24 कैरेट सोना: ₹1,55,870 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹1,42,890 प्रति 10 ग्राम

मुंबई
24 कैरेट सोना: ₹1,55,720 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹1,42,740 प्रति 10 ग्राम

कोलकाता
24 कैरेट सोना: ₹1,55,720 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹1,42,740 प्रति 10 ग्राम

चेन्नई
24 कैरेट सोना: ₹1,57,950 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹1,44,290 प्रति 10 ग्राम

क्यों फिसले सोने-चांदी के दाम?

विशेषज्ञों के मुताबिक, सोने और चांदी में आई गिरावट के पीछे वैश्विक आर्थिक संकेतक प्रमुख वजह हैं। अमेरिका में मई महीने के दौरान अनुमान से अधिक नई नौकरियां सृजित हुईं, जिससे वहां की अर्थव्यवस्था मजबूत होने के संकेत मिले हैं।

मजबूत रोजगार आंकड़ों के बाद अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में जल्द कटौती की उम्मीद कमजोर हुई है। ऊंची ब्याज दरों की संभावना बढ़ने से निवेशक सोने जैसे सुरक्षित निवेश विकल्पों से दूरी बना रहे हैं, जिसका असर अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में कीमतों पर देखने को मिल रहा है।

खरीदारों के लिए अच्छा मौका

लगातार रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोना और चांदी में आई यह गिरावट खरीदारी की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए राहत लेकर आई है। हालांकि बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में वैश्विक आर्थिक घटनाक्रम के आधार पर कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

 

Check Also

Gold Silver Price: सोना खरीदने से पहले चेक करें आज का भाव, 5 अक्टूबर को दिल्ली-लखनऊ समेत बड़े शहरों में ये रहे रेट

बिजनेस डेस्क: सोने-चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए नए सप्ताह की शुरुआत बाजार के …