Tuesday , 8 September 2026

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में बड़ा घटनाक्रम! एफआईआर के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा ने छोड़ा पद, बढ़ा सियासी और प्रशासनिक दबाव

यूपी डेस्क: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की जांच और एफआईआर दर्ज होने के बाद बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मामले ने तूल पकड़ने के बीच राम मंदिर तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ ट्रस्ट से जुड़े अनिल मिश्रा ने भी अपना इस्तीफा सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि चंदा और चढ़ावा चोरी के आरोपों के बाद दोनों पर लगातार दबाव बढ़ रहा था।

एफआईआर के बाद तेजी से बदले घटनाक्रम

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की प्रारंभिक जांच के आधार पर एफआईआर दर्ज होने के बाद घटनाक्रम तेजी से बदलने लगे हैं। इसी बीच ट्रस्ट के दो प्रमुख पदाधिकारियों चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे ने मामले को और चर्चा में ला दिया है।

सूत्रों के अनुसार, चंदा और चढ़ावा चोरी के आरोपों को लेकर बढ़ते दबाव के बीच दोनों ने अपने-अपने पद छोड़ने का फैसला लिया।

एसआईटी रिपोर्ट के बाद आठ लोगों पर दर्ज हुआ मामला

एसआईटी की रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। कार्रवाई के दौरान सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच अभी भी जारी है और पुलिस उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

आज मजिस्ट्रेट के सामने पेश होंगे सभी आरोपी

गिरफ्तार किए गए सभी आठ आरोपियों को दोपहर दो बजे के बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। मुहर्रम के कारण नियमित अदालत की छुट्टी होने की वजह से कानूनी प्रक्रिया विशेष व्यवस्था के तहत पूरी की जाएगी।

जांच जारी, आगे हो सकती है और कार्रवाई

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की जांच, एफआईआर, आरोपियों की गिरफ्तारी और अब ट्रस्ट के दो प्रमुख पदाधिकारियों के इस्तीफे के बाद मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। फिलहाल जांच एजेंसियां पूरे प्रकरण की पड़ताल कर रही हैं और आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।

 

Check Also

CM विजय का बड़ा ऐलान, स्वास्थ्य बीमा कवर 5 लाख से बढ़कर 25 लाख, 7 नए सरकारी नर्सिंग कॉलेज भी खुलेंगे

चेन्नई। तमिलनाडु सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं, मेडिकल शिक्षा और डेयरी क्षेत्र से जुड़े कई बड़े …