
मनोरंजन डेस्क : चर्चित क्राइम ड्रामा फ्रेंचाइजी ‘मिर्जापुर’ अब बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है और फिल्म का टीजर सामने आते ही दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। वेब सीरीज के कई सफल सीजन के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों के मन में सवाल थे कि आखिर इसमें नया क्या देखने को मिलेगा। लेकिन टीजर ने आते ही माहौल बदल दिया है।
करीब 2 मिनट 22 सेकेंड के इस टीजर में कहानी से ज्यादा असर उसके संवादों ने छोड़ा है। दमदार अंदाज, पुराने किरदारों की वापसी और नए तेवर ने दर्शकों की उत्सुकता को कई गुना बढ़ा दिया है। यही वजह है कि टीजर तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है।
टीजर में सुनाई दिए ये 6 दमदार डायलॉग्स
- “काबिल औलाद बहुत मुश्किल से मिलती है… और कभी-कभी नहीं भी मिलती।”
- “हिस्ट्री उठाकर देख लीजिए… जितने भी गैंगस्टर एम्बिशियस रहे हैं, सब ऊपर पहुंचे हैं।”
- “हमें एम्पायर चलाना नहीं है गुड्डू भैया… बनाना है।”
- “ए नमक ले आओ रे… नमक तो हम डाले थे… कम लग रहा है क्या… हम कब बोले खाने में डालना है।”
- “सारी प्रजा को मार देंगे… तो राज किस पर करेंगे?”
- “हमारा बाप कौन है, ये तो बहुत बार सुना था… लेकिन हम किसकी मम्मी हैं, ये पहली बार सुना है।”
पुराने किरदारों के साथ दिखा नया अंदाज
फिल्म के टीजर में सिर्फ मुख्य चेहरों पर ही फोकस नहीं किया गया, बल्कि कई किरदारों को प्रभावशाली तरीके से पेश किया गया है। संवादों के जरिए सत्ता, संघर्ष और बदले की वही दुनिया फिर से दिखाने की कोशिश की गई है, जिसने सीरीज को लोकप्रिय बनाया था।
रिलीज से पहले ही बना चर्चा का केंद्र
टीजर आने के बाद फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है। दर्शकों के बीच यह जानने की उत्सुकता बढ़ रही है कि बड़े पर्दे पर कहानी किस नए मोड़ के साथ सामने आएगी। फिल्म में कई चर्चित कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे और इसकी रिलीज 4 सितंबर को सिनेमाघरों में तय है।
Navyug Samachar