Tuesday , 6 October 2026

Vivo Pad 5c लॉन्च होते ही मच गया धमाल! 10,000mAh बैटरी, 12GB RAM और Snapdragon 8s Gen 3 के साथ आया दमदार टैबलेट

नेशनल डेस्क: टेक बाजार में Vivo ने अपना नया प्रीमियम टैबलेट Vivo Pad 5c लॉन्च कर दिया है, जो फिलहाल कंपनी की होम मार्केट चीन में पेश किया गया है। यह टैबलेट अपने दमदार हार्डवेयर, बड़ी बैटरी और हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले की वजह से चर्चा में आ गया है। मिड-बजट प्रीमियम सेगमेंट में उतारे गए इस डिवाइस को खासतौर पर परफॉर्मेंस और मल्टीटास्किंग यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

पावरफुल प्रोसेसर और एडवांस परफॉर्मेंस
Vivo Pad 5c में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दिया गया है, जो 4nm आर्किटेक्चर पर आधारित ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। यह प्रोसेसर 2.0GHz से 3.0GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 735 GPU दिया गया है। टैबलेट Android 16 आधारित OriginOS 6 पर रन करता है। गेमिंग और हैवी टास्किंग को ध्यान में रखते हुए इसमें 3D कूलिंग सिस्टम और 32,200mm² का वाष्प कक्ष (Vapor Chamber) दिया गया है, जो डिवाइस को ओवरहीट होने से बचाता है। इसमें LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

बड़ी 2.8K डिस्प्ले और स्लिम डिजाइन
इस टैबलेट में 12.1-इंच की 2.8K डिस्प्ले दी गई है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 7:5 है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। लंबे इस्तेमाल के दौरान आंखों की सुरक्षा के लिए इसमें आई प्रोटेक्शन मोड भी दिया गया है। डिजाइन की बात करें तो यह केवल 6.62mm पतला है, जो इसे एक प्रीमियम लुक देता है।

10000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
Vivo Pad 5c की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह टैबलेट फुल चार्ज पर करीब 12.6 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है। इसमें 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद इसका वजन केवल 584 ग्राम रखा गया है।

कैमरा और ऑडियो सिस्टम
फोटोग्राफी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा LED फ्लैश के साथ दिया गया है। वहीं वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। ऑडियो एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें 4-स्पीकर सेटअप दिया गया है, जो पैनोरमिक साउंड प्रदान करता है।

AI फीचर्स और कनेक्टिविटी ऑप्शन
Vivo Pad 5c को प्रोडक्टिविटी के लिए भी तैयार किया गया है। इसमें PPT Assistant, Vivo File Transfer और फ्लोटिंग विंडो जैसे AI बेस्ड फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ WPS Office सपोर्ट भी मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल किया गया है। यह टैबलेट Vivo Pencil 3 Stylus और Smart Touch Keyboard 5 के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Vivo Pad 5c की कीमत
चीन में इसे तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है।
8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत करीब 2699 युआन यानी लगभग 37 हजार रुपये है।
8GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत 2999 युआन यानी करीब 41 हजार रुपये है।
टॉप वेरिएंट 12GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 3499 युआन यानी करीब 47 हजार रुपये है।
इसे Blue, Green और Grey कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा।

 

Check Also

Gold Silver Price: सोना खरीदने से पहले चेक करें आज का भाव, 5 अक्टूबर को दिल्ली-लखनऊ समेत बड़े शहरों में ये रहे रेट

बिजनेस डेस्क: सोने-चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए नए सप्ताह की शुरुआत बाजार के …