Monday , 5 October 2026

‘अब दोबारा शादी नहीं करूंगी…’ लॉकअप 2 में आकांक्षा चमौला का बड़ा खुलासा, तलाक के बाद बताया आगे का पूरा प्लान

मनोरंजन डेस्क: रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में लगातार चर्चा का केंद्र बनीं आकांक्षा चमौला ने एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। पति गौरव खन्ना से तलाक की जानकारी और अपनी बाइसेक्सुअल पहचान साझा करने के बाद अब उन्होंने साफ कर दिया है कि तलाक के बाद वह दोबारा शादी करने के बारे में नहीं सोच रही हैं। शो में बातचीत के दौरान उन्होंने अपने भविष्य की योजनाओं पर भी खुलकर बात की।

‘अब अपनी जिंदगी अपने दम पर जीना चाहती हूं’

शो में सह-प्रतिभागी पामेला के साथ बातचीत के दौरान आकांक्षा चमौला ने बताया कि उनकी शादी काफी कम उम्र में हो गई थी। उन्होंने कहा कि वह महज 24 साल की थीं, जब उन्होंने शादी की थी।

इस पर पामेला ने कहा कि वह अभी भी युवा हैं और भविष्य में उन्हें कोई जीवनसाथी मिल सकता है। जवाब में आकांक्षा ने स्पष्ट कहा कि वह दोबारा शादी नहीं करना चाहतीं। उन्होंने कहा कि अब वह पहली बार अपने जीवन में पूरी तरह स्वतंत्र रहना चाहती हैं।

आकांक्षा ने कहा कि अब तक वह या तो अपने माता-पिता के घर में रहीं या फिर पति के साथ। अब उनका सपना अपना घर खरीदने और अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीने का है।

बाइसेक्सुअल होने का भी कर चुकी हैं खुलासा

इससे पहले भी आकांक्षा चमौला शो में अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई बड़े खुलासे कर चुकी हैं। उन्होंने बताया था कि उन्हें लड़के और लड़कियां दोनों पसंद हैं और वह बाइसेक्सुअल हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि उनके महिलाओं के साथ भी अंतरंग रिश्ते रहे हैं। इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी चर्चा हुई थी।

तलाक की वजह पर भी रखी थी अपनी बात

आकांक्षा चमौला ने इससे पहले गौरव खन्ना से अलग होने की वजह पर भी खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि गौरव बच्चे चाहते हैं, लेकिन वह खुद मां बनने की इच्छा महसूस नहीं करतीं। उनके मुताबिक, उन्होंने इस बारे में काफी पहले ही अपने पति से स्पष्ट बातचीत कर ली थी और दोनों ने आपसी समझ से आगे का फैसला लेने का रास्ता चुना।

गौरव खन्ना पर नहीं लगाया कोई आरोप

अब तक आकांक्षा चमौला ने सार्वजनिक रूप से गौरव खन्ना के खिलाफ कोई नकारात्मक टिप्पणी नहीं की है। वहीं, गौरव खन्ना भी इस पूरे मामले में संयमित रुख अपनाते नजर आए हैं और उन्होंने सार्वजनिक मंचों पर अपनी पत्नी के प्रति सम्मानजनक रवैया बनाए रखा है।

 

Check Also

Bigg Boss 20: इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए ये 7 कंटेस्टेंट नॉमिनेट, जानें किस पर मंडरा रहा एविक्शन का खतरा

मनोरंजन डेस्क: बिग बॉस 20 में इस हफ्ते नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। …