Monday , 5 October 2026

1 अगस्त से बदल जाएगी आपकी जेब का पूरा हिसाब! LPG, क्रेडिट कार्ड, FD, तत्काल टिकट समेत इन 6 बड़े नियमों का पड़ेगा सीधा असर

नेशनल डेस्क: 1 अगस्त 2026 से देशभर में कई अहम वित्तीय और सार्वजनिक सेवाओं से जुड़े नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों का असर आम लोगों के मासिक खर्च, निवेश, बैंकिंग, यात्रा और टैक्स से जुड़े कामों पर पड़ सकता है। एलपीजी सिलेंडर की कीमतों से लेकर क्रेडिट कार्ड, एफडी, रेलवे तत्काल टिकट बुकिंग, सीकेवाईसी व्यवस्था और आईटीआर से जुड़े नियमों में होने वाले बदलावों पर लोगों की नजर रहेगी।

एलपीजी सिलेंडर के नए दाम हो सकते हैं जारी

हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। ऐसे में 1 अगस्त को भी नए रेट जारी किए जा सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और अन्य लागत के आधार पर गैस सिलेंडर के दाम घट या बढ़ सकते हैं, जिसका सीधा असर घर के मासिक बजट पर पड़ेगा।

क्रेडिट कार्ड के नियमों में हो सकता है बदलाव

1 अगस्त से बैंक अपने क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव कर सकते हैं। इसमें रिवॉर्ड प्वाइंट्स, सेवा शुल्क और अन्य फीस में संशोधन शामिल हो सकता है। ऐसे में क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को अपने बैंक की नई शर्तें और शुल्क जरूर जांच लेने चाहिए।

एफडी की ब्याज दरों में हो सकता है संशोधन

अगस्त की शुरुआत में कुछ बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) की ब्याज दरों में बदलाव कर सकते हैं। यदि आप नई एफडी कराने की योजना बना रहे हैं या पहले से निवेश कर चुके हैं, तो नई ब्याज दरों की जानकारी लेना जरूरी होगा। बैंकों की ब्याज दरों पर भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति का असर भी पड़ सकता है।

रेलवे तत्काल टिकट बुकिंग के नए नियम होंगे लागू

1 अगस्त 2026 से रेलवे तत्काल टिकट बुकिंग की प्रक्रिया में बदलाव लागू करेगा। नए नियम के तहत अब टोकन जारी करने का समय तत्काल टिकट बुकिंग शुरू होने के समय के साथ निर्धारित किया गया है। रेलवे का उद्देश्य आरक्षण केंद्रों पर भीड़ कम करना और यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग प्रक्रिया को अधिक सुगम बनाना है।

सीकेवाईसी व्यवस्था में होगा बदलाव

1 अगस्त से ग्राहक पहचान प्रक्रिया यानी सीकेवाईसी (सेंट्रल केवाईसी) व्यवस्था में भी बदलाव किया जा सकता है। नई व्यवस्था का उद्देश्य ग्राहकों की पहचान प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित और आसान बनाना है। इसके जरिए बैंकिंग और अन्य वित्तीय सेवाओं में ग्राहकों की जानकारी का बेहतर प्रबंधन किया जाएगा।

देरी से आईटीआर भरने पर देना पड़ सकता है जुर्माना

आयकर रिटर्न (आईटीआर) तय समय सीमा के भीतर दाखिल करना जरूरी है। निर्धारित समय के बाद रिटर्न दाखिल करने पर आय के अनुसार जुर्माना देना पड़ सकता है। इसलिए करदाताओं को समय पर आईटीआर दाखिल करने की सलाह दी गई है।

 

Check Also

CEC ज्ञानेश कुमार पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, निलंबन से लेकर SIR और Form 6 तक उठे बड़े सवाल

नेशनल डेस्क: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यशैली को लेकर उठे सवाल अब सुप्रीम …