
टेक डेस्क: ओप्पो जल्द ही अपना नया 5जी स्मार्टफोन Oppo A7 Pro Max लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट की पुष्टि कर दी है। यह स्मार्टफोन 4 अगस्त को चीन में लॉन्च होगा। कंपनी का दावा है कि यह उसका पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। दावा किया गया है कि यह बैटरी लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन देने के लिए तैयार की गई है और करीब सात साल तक अपनी क्षमता बनाए रख सकती है।
4 अगस्त को चीन में होगा लॉन्च
कंपनी ने पुष्टि की है कि Oppo A7 Pro Max को 4 अगस्त को चीन में पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। स्मार्टफोन को तीन रंगों और तीन स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा।
डिस्प्ले और प्रोसेसर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्मार्टफोन में 6.78 इंच का 1.5K OLED फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। इसके अलावा 3.5mm हेडफोन जैक और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलने की संभावना है।
तीन रंग और तीन स्टोरेज विकल्प
Oppo A7 Pro Max को ब्लैक, ऑरेंज और ग्रेडिएंट व्हाइट रंगों में पेश किया जा सकता है। वहीं यह 8GB + 128GB, 12GB + 256GB और 12GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध हो सकता है।
10,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh बैटरी होगी। इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद इसकी मोटाई 8.47mm रखी गई है। इसके लिए कंपनी ने सिलिकॉन-कार्बन एनोड सिंगल-सेल बैटरी तकनीक का इस्तेमाल किया है। फोन में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने की संभावना है।
कैमरा और सॉफ्टवेयर
फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित ColorOS 16 पर काम कर सकता है।
Navyug Samachar