Friday , 2 October 2026

लखनऊ में सोमवार से बदलेगा ट्रैफिक, विधानमंडल मानसून सत्र के चलते कई रास्तों पर डायवर्जन; निकलने से पहले देखें नया रूट

यूपी डेस्क: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है। इसे देखते हुए लखनऊ में यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने सत्र समाप्त होने तक कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित करने और वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है। ऐसे में राजधानी में सफर करने वाले लोगों को घर से निकलने से पहले नया ट्रैफिक प्लान जरूर देख लेना चाहिए।

मानसून सत्र तक लागू रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी के अनुसार, विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू होने के साथ ही विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी। इस दौरान सुरक्षा और यातायात संचालन को ध्यान में रखते हुए कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही सीमित रहेगी।

इन वाहनों को मिलेगी विशेष छूट

प्रतिबंधित मार्गों पर वैकल्पिक रास्ता उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में एंबुलेंस, शव वाहन, अग्निशमन सेवा और स्कूली वाहनों को ट्रैफिक पुलिस अथवा स्थानीय पुलिस की अनुमति से आवागमन की छूट दी जाएगी। किसी भी आपात स्थिति में ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।

इन मार्गों पर रहेगा यातायात प्रतिबंध

यातायात पुलिस के अनुसार निम्न प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी—

  • बंदरियाबाग चौराहा से राजभवन, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहा, जीपीओ मोड़ और विधानसभा की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
  • डीएसओ चौराहा से हजरतगंज, जीपीओ पार्क और विधानसभा मार्ग की ओर यातायात रोका जाएगा।
  • रॉयल होटल चौराहा से विधानसभा के सामने होते हुए हजरतगंज चौराहा की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे।
  • महानगर की ओर से आने वाली रोडवेज और सिटी बसें संकल्प वाटिका पुल के नीचे तिराहे से सिकंदरबाग, हजरतगंज और विधानसभा की ओर नहीं जा सकेंगी।
  • चारबाग की ओर से आने वाली रोडवेज और सिटी बसें केकेसी तिराहे से हुसैनगंज, रॉयल होटल चौराहा और विधानसभा की ओर नहीं जाएंगी।
  • गोमतीनगर से आने वाली रोडवेज और सिटी बसों का संचालन सिकंदरबाग, हजरतगंज और विधानसभा मार्ग की ओर नहीं होगा।
  • सिकंदरबाग चौराहे से हजरतगंज और विधानसभा की दिशा में यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
  • परिवर्तन चौक और हिंदी संस्थान तिराहे से हजरतगंज होते हुए विधानसभा की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे।
  • डीएसओ चौराहा से सिसेंडी तिराहा और रॉयल होटल चौराहा की दिशा में भी आवाजाही पर रोक रहेगी।

इन वैकल्पिक मार्गों का करें इस्तेमाल

ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किए हैं—

  • लालबत्ती चौराहा, कैंट, गोल्फ क्लब चौराहा और 1090 चौराहे के रास्ते आवागमन किया जा सकेगा।
  • पार्क रोड और मेफेयर तिराहे का उपयोग किया जा सकता है।
  • कैसरबाग, परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा, चिरैयाझील, बर्लिंग्टन चौराहा, सदर ओवरब्रिज और कैंट मार्ग से गंतव्य तक पहुंचा जा सकेगा।
  • बैकुंठ धाम, 1090 चौराहा, बंदरियाबाग, लालबत्ती चौराहा और कैंट होकर वैकल्पिक यात्रा की जा सकेगी।
  • लोको चौराहा से कैंट या बर्लिंग्टन चौराहा होते हुए कैसरबाग पहुंचा जा सकेगा।
  • बैकुंठ धाम, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, चिरैयाझील तिराहा और कैसरबाग के रास्ते भी आवागमन संभव रहेगा।
  • सिकंदरबाग से वाईएमसीए चौराहा, बालू अड्डा, 1090 चौराहा या चिरैयाझील होकर वैकल्पिक मार्ग अपनाया जा सकता है।
  • कैसरबाग, चिरैयाझील, संकल्प वाटिका, सिकंदरबाग, दैनिक जागरण चौराहा, 1090 चौराहा, गोल्फ क्लब, बंदरियाबाग, लालबत्ती चौराहा और कैंट के रास्ते भी यातायात संचालित होगा।
  • हजरतगंज, मेफेयर तिराहा या रॉयल होटल चौराहा से बर्लिंग्टन चौराहा होते हुए कैंट की ओर जाया जा सकेगा।

 

Check Also

सीएम योगी ने 26 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक से किया सम्मानित, शहीद निरीक्षक की पत्नी को भी मिला सम्मान

यूपी डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ के लोक भवन में अदम्य साहस, …