Saturday , 26 September 2026

5099 और 5499 को Google पर क्यों खोज रहे भारतीय? iPhone 18 Pro की दुबई कीमत ने बढ़ाई हलचल, जानें पूरा कनेक्शन

नेशनल डेस्क: भारत में पिछले कुछ दिनों से 5099 और 5499 जैसे नंबर Google पर तेजी से सर्च किए जा रहे हैं। इनके साथ 5949 AED, 6349 AED और ‘AED to INR’ जैसे सर्च भी बढ़े हैं। पहली नजर में ये सिर्फ नंबर लगते हैं, लेकिन इनका सीधा संबंध Apple के नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max से है।

क्या हैं 5099 और 5499?

दरअसल, 5099 और 5499 संयुक्त अरब अमीरात की मुद्रा दिरहम में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमतें हैं। Apple ने UAE में iPhone 18 Pro के 256GB मॉडल की शुरुआती कीमत 5,099 AED रखी है, जबकि iPhone 18 Pro Max का 256GB मॉडल 5,499 AED से शुरू होता है।

यही वजह है कि भारत में इन नंबरों को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है। यूजर्स इन कीमतों को भारतीय रुपये में बदलकर यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि दुबई और भारत में नए iPhone की कीमत में कितना अंतर है।

दुबई में कितने का मिल रहा iPhone 18 Pro?

Apple के UAE स्टोर के मुताबिक iPhone 18 Pro के 256GB मॉडल की कीमत 5,099 AED है। इसके 512GB वेरिएंट की कीमत 5,949 AED, 1TB मॉडल की कीमत 7,649 AED और 2TB मॉडल की कीमत 10,199 AED है।

वहीं iPhone 18 Pro Max के 256GB मॉडल की कीमत 5,499 AED है। इसके 512GB वेरिएंट के लिए 6,349 AED, 1TB के लिए 8,049 AED और 2TB मॉडल के लिए 10,599 AED कीमत तय की गई है।

लॉन्च के साथ क्यों बढ़ा दुबई की कीमतों का सर्च?

नए iPhone के लॉन्च के समय भारत में अक्सर दुबई की कीमतों को लेकर सर्च बढ़ जाता है। इसकी वजह यह है कि खरीदार UAE की कीमत को भारतीय रुपये में बदलकर दोनों बाजारों के बीच अंतर देखना चाहते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार भी दुबई में iPhone के नए मॉडल भारत की तुलना में करीब 28 हजार रुपये तक सस्ते बताए जा रहे हैं। इसी कीमत के अंतर को समझने के लिए लोग 5099 AED, 5499 AED, 5949 AED और 6349 AED जैसे आंकड़े Google पर खोज रहे हैं।

‘AED to INR’ सर्च भी इसी कड़ी का हिस्सा है। यानी लोग दिरहम में दी गई iPhone की कीमत को भारतीय रुपये में बदलकर वास्तविक कीमत का अंदाजा लगा रहे हैं।

 

Check Also

बंगाल की खाड़ी के चक्रवात ने बदला यूपी का मौसम, 60 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 13 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

यूपी डेस्क: बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सिस्टम के असर से उत्तर प्रदेश के …