Monday , 19 October 2026

बरेली में प्रेम प्रसंग के आरोपों पर दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, शादीशुदा हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही पर SSP का एक्शन

यूपी डेस्क: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के शाही थाने में तैनात हेड कांस्टेबल और एक महिला सिपाही को प्रेम प्रसंग से जुड़ी शिकायतों के बाद निलंबित कर दिया गया है। हेड कांस्टेबल बहादुर शाह जफर शादीशुदा हैं, जबकि महिला सिपाही अविवाहित बताई जा रही हैं। मामले की जांच सीओ मीरगंज अजय कुमार को सौंपी गई थी। उनकी रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी अनुराग आर्य ने दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की। दोनों के विरुद्ध विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

थाने में दोनों के संबंधों को लेकर हुई शिकायत

जानकारी के मुताबिक, शाही थाने में तैनात दोनों पुलिसकर्मियों के बीच करीबी संबंधों को लेकर काफी समय से चर्चा हो रही थी। बताया जा रहा है कि 10 अक्टूबर की रात थाने के एक दरोगा ने महिला सिपाही को हेड कांस्टेबल के कमरे में जाते देखा था। यह भी दावा किया गया कि दोनों रातभर साथ रहे।

इसके बाद दरोगा ने इस मामले की जानकारी थाना प्रभारी आशुतोष द्विवेदी को दी। थाना प्रभारी ने प्रकरण से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और रिपोर्ट भेजी। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई।

सीओ की रिपोर्ट के बाद एसएसपी ने की कार्रवाई

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी अनुराग आर्य ने सीओ मीरगंज अजय कुमार को जांच की जिम्मेदारी सौंपी। जांच के दौरान दोनों पुलिसकर्मियों के आचरण और अनुशासन से जुड़े पहलुओं की पड़ताल की गई।

जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने दोनों को निलंबित कर दिया और उनके खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश दिए। पुलिस विभाग में इस कार्रवाई के बाद मामला चर्चा में है।

Check Also

सास-बहू के झगड़े में बेटे ने खोया आपा, मां-बाप पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग; पिता की हालत गंभीर

लखीमपुर डेस्क: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में घरेलू विवाद के दौरान एक युवक ने …