Wednesday , 18 November 2026

Bigg Boss 20: नॉमिनेशन टास्क में मनीष-काजी के बीच छिड़ी बहस, उदिति को छोड़कर ये 10 कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट

मुंबई: बिग बॉस 20 में इस हफ्ते का नॉमिनेशन टास्क घरवालों के बीच तनाव और तीखी बहस की वजह बन गया। टास्क के दौरान मनीष गोयल और काजी तौकीर आमने-सामने आ गए। काजी ने मनीष को नॉमिनेट किया, जिसके बाद दोनों के बीच जमकर बहस हुई। इस सप्ताह उदिति सिंह को छोड़कर घर के बाकी सभी प्रतियोगी नॉमिनेशन की जद में आ गए हैं।

मनीष और काजी के बीच क्यों हुई बहस?

नॉमिनेशन टास्क के दौरान काजी तौकीर ने मनीष गोयल को नॉमिनेट किया। इस फैसले के बाद मनीष ने काजी से नाराजगी जताई। बहस के दौरान वह भावुक हो गए और काजी से कहा, ‘मैंने तुझे अपना दिल दिया था।’

शुरुआत में घर के कुछ सदस्य दोनों के बीच हो रही बहस को सामान्य मान रहे थे, लेकिन मनीष की भावुक प्रतिक्रिया ने सभी को चौंका दिया। टास्क के दौरान दोनों के बीच तनाव साफ नजर आया।

इस हफ्ते ये 10 कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट

इस सप्ताह उदिति सिंह को छोड़कर सभी प्रतियोगियों को नॉमिनेशन का सामना करना पड़ा है। नॉमिनेट हुए सदस्यों में स्काउट ओपी, लव गिल, गुल्लू, अरिश्फा खान, आम्रपाली, कनिका मान, काजी तौकीर, युंग डीएसए, माही विज और मनीष गोयल शामिल हैं।

पिछले हफ्ते भी माही विज पर मंडराया था खतरा

पिछले सप्ताह माही विज को सबसे कम वोट मिले थे। हालांकि, उन्होंने अपनी लाइफलाइन का इस्तेमाल कर एविक्शन से बचाव कर लिया था। अब इस हफ्ते माही विज और मनीष गोयल पर फिर से खतरा मंडरा रहा है। खबर के मुताबिक, पिछले सप्ताह दोनों को सबसे कम वोट मिले थे। ऐसे में इस बार किस प्रतियोगी का सफर खत्म होगा, इस पर दर्शकों की नजर रहेगी।

वीकेंड के वार में लव गिल और कनिका मान की लगी थी क्लास

इससे पहले वीकेंड के वार में सलमान खान ने लव गिल और कनिका मान को लेकर घरवालों से सवाल-जवाब किए थे। कई प्रतियोगियों ने लव पर आरोप लगाया था कि वह स्काउट ओपी का इस्तेमाल कर रही हैं। काजी तौकीर, आम्रपाली और स्काउट समेत कुछ अन्य सदस्यों ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखी थी।

वहीं, कनिका मान को लेकर काजी ने सवाल उठाया था कि उन्होंने लव और स्काउट से जुड़े विवाद पर खुलकर आवाज नहीं उठाई। इस बात पर कनिका और काजी के बीच बहस हो गई थी। सलमान खान ने उस दौरान काजी का समर्थन करते हुए कनिका को फटकार लगाई थी।

Check Also

रश्मिका मंदाना की ‘मैसा’ का नया गाना रिलीज, ‘आओ री चिरैया’ में दिखा पिता-बेटी का ऐसा रिश्ता जो कर देगा भावुक

मुंबई: रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म ‘मैसा’ का दूसरा गाना ‘आओ री चिरैया’ रिलीज हो …