Tuesday , 24 November 2026

Sheikh Hasina Return: 16 दिसंबर को बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना? आजादी दिवस पर वापसी की तैयारी ने बढ़ाई हलचल

नई दिल्ली: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वतन वापसी को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। करीब दो साल से भारत में रह रहीं शेख हसीना अब ढाका लौटने की तैयारी कर रही हैं। उनके प्रवक्ता के मुताबिक, शेख हसीना ने बांग्लादेश लौटने के लिए 16 दिसंबर की तारीख तय की है।

खास बात यह है कि 16 दिसंबर बांग्लादेश के इतिहास का बेहद अहम दिन है। इसी दिन वर्ष 1971 में पाकिस्तान से युद्ध के बाद बांग्लादेश को आजादी मिली थी। ऐसे में शेख हसीना की वापसी के लिए इसी तारीख के चयन ने राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है।

हालांकि, बांग्लादेश सरकार की ओर से अभी तक शेख हसीना की वापसी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। यह जानकारी उनकी ओर से प्रवक्ता के माध्यम से सामने आई है।

बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस से लौटने की इच्छा

शेख हसीना ने भारत से बांग्लादेश वापसी के लिए बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस के जरिए यात्रा करने की इच्छा जताई है। इस संबंध में बांग्लादेश सरकार को भी जानकारी दी गई है।

उनकी प्रस्तावित वापसी ऐसे समय में हो रही है, जब बांग्लादेश में उनकी राजनीतिक स्थिति और भविष्य को लेकर लगातार चर्चा जारी है।

दो साल से भारत में हैं शेख हसीना

शेख हसीना पिछले करीब दो वर्षों से भारत में रह रही हैं। बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद वह भारत आई थीं। इसके बाद से उनके प्रत्यर्पण को लेकर दोनों देशों के बीच मुद्दा बना हुआ है।

अब पहली बार उनकी वापसी को लेकर एक निश्चित तारीख सामने आई है। शेख हसीना के प्रवक्ता द्वारा दी गई जानकारी के बाद इस घटनाक्रम पर भारत और बांग्लादेश दोनों की नजरें टिकी हुई हैं।

16 दिसंबर का ऐतिहासिक महत्व

16 दिसंबर को बांग्लादेश में विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 1971 में इसी दिन पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना और मुक्ति वाहिनी के सामने आत्मसमर्पण किया था, जिसके बाद बांग्लादेश एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अस्तित्व में आया।

ऐसे ऐतिहासिक दिन पर शेख हसीना की वापसी की योजना को लेकर राजनीतिक और कूटनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

 

Check Also

‘कांग्रेस ने आपकी औकात नाप दी है…’ ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर हमला, 45 विधायकों को लेकर किया बड़ा दावा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बयानबाजी तेज हो गई …