Thursday , 10 September 2026

iPhone खरीदने वालों के लिए सुनहरा मौका! iPhone 17 और iPhone 16 पर ऐसी छूट कि बाजार में मच गया हड़कंप, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

बिजनेस डेस्क: अगर आप नया iPhone खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इस वक्त टेक रिटेल बाजार में iPhone के लेटेस्ट मॉडल iPhone 17 और iPhone 16 पर आकर्षक ऑफर्स दिए जा रहे हैं, जिनमें फ्लैट डिस्काउंट के साथ-साथ बैंक कार्ड्स पर अतिरिक्त छूट भी शामिल है। इन ऑफर्स के चलते ग्राहकों को हजारों रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है।

iPhone 17 पर कीमत में सीधी कटौती और बैंक ऑफर्स का फायदा
सितंबर 2025 में लॉन्च हुआ Apple का लेटेस्ट फ्लैगशिप iPhone 17 इस समय अपनी लॉन्च कीमत से कम दाम में उपलब्ध है। इसके 256GB वेरिएंट की शुरुआती कीमत ₹82,900 थी, जो अब घटकर ₹80,990 रह गई है। यानी ग्राहकों को सीधे ₹1,910 की फ्लैट बचत मिल रही है। इसके अलावा HDFC बैंक या HSBC क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर अतिरिक्त ₹4,500 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। साथ ही एक्सचेंज ऑफर के तहत पुराना फोन देकर कीमत को और कम किया जा सकता है।

फीचर्स के मामले में भी दमदार है iPhone 17
iPhone 17 में कंपनी का नया A19 चिपसेट दिया गया है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और स्पीड का दावा करता है। इसमें Apple Intelligence का सपोर्ट भी मिलता है। फोन में 120Hz ProMotion रिफ्रेश रेट वाली OLED डिस्प्ले, ऑलवेज ऑन डिस्प्ले और पीछे की तरफ 48 मेगापिक्सल के डुअल कैमरे दिए गए हैं, जो फोटोग्राफी को और भी बेहतर बनाते हैं।

iPhone 16 भी बजट में शानदार डील के साथ उपलब्ध
अगर आपका बजट थोड़ा कम है, तो iPhone 16 भी इस समय बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। इसका 128GB वेरिएंट, जिसकी कीमत ₹69,900 है, वह अब ₹67,790 में मिल रहा है। अलग-अलग बैंक ऑफर्स के तहत ग्राहकों को भारी छूट का लाभ दिया जा रहा है। American Express कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन करने पर ₹7,500 तक की सीधी छूट मिल रही है। वहीं HDFC बैंक के कार्ड से 6 महीने या उससे अधिक की EMI पर ₹3,500 का इंस्टेंट ऑफ दिया जा रहा है। YES बैंक क्रेडिट कार्ड यूजर्स को ₹2,500 तक का फायदा मिल सकता है।

iPhone 16 क्यों माना जा रहा है बेहतर विकल्प
iPhone 16 में A18 चिपसेट दिया गया है और इसमें भी Apple Intelligence का सपोर्ट मौजूद है। यह फोन खासतौर पर उन यूजर्स के लिए बेहतर है जो iPhone 13 या उससे पुराने मॉडल से अपग्रेड करना चाहते हैं। इसमें क्रैश डिटेक्शन और सैटेलाइट के जरिए इमरजेंसी SOS जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी शामिल हैं, जो इसे एक मजबूत और भरोसेमंद विकल्प बनाते हैं।

 

Check Also

सितंबर से महंगी होंगी क्रेटा, वैन्यू, एक्सटर और i20 समेत हुंडई की कई कारें, इस साल तीसरी बार बढ़ेंगे दाम

ऑटो डेस्क: हुंडई मोटर इंडिया एक बार फिर अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करने …