
नेशनल डेस्क: OPPO Reno 16 भारत में लॉन्च होते ही स्मार्टफोन बाजार में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। 61,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ आए इस नए स्मार्टफोन की बिक्री 9 जुलाई से शुरू होगी। वहीं इसके लॉन्च के साथ ही दो जनरेशन पुराने OPPO Reno 14 5G की कीमत में तेज़ बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे ग्राहकों को अब ज्यादा रकम चुकानी पड़ रही है।
OPPO Reno 16 की कीमत और लॉन्च डिटेल्स
OPPO Reno 16 5G फोन के बेस वेरिएंट में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है। इस स्मार्टफोन को भारत में 37,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। जुलाई 2025 में लॉन्च के बाद नवंबर में कंपनी की ओर से इस पर 2,000 रुपये का प्राइस कट भी दिया गया था, जिसके बाद इसकी कीमत 35,999 रुपये तक पहुंच गई थी। लेकिन अब यही वेरिएंट कंपनी की वेबसाइट पर 42,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। वहीं फ्लिपकार्ट पर इसी मॉडल की कीमत 44,999 रुपये तक पहुंच गई है। इस तरह लॉन्च प्राइस की तुलना में इसमें करीब 7,000 रुपये तक की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है और प्राइस कट के बाद यह बढ़ोतरी लगभग 9,000 रुपये तक पहुंच गई है। हालांकि अलग-अलग कलर वेरिएंट्स के हिसाब से कीमतों में अंतर देखने को मिल रहा है।
डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी
OPPO Reno 16 को मेटल फ्रेम के साथ पेश किया गया है जिसमें वेलवेट टेक्सचर ग्लास बैक पैनल दिया गया है। यह फोन प्रीमियम लुक और फील के साथ आता है। साथ ही इसे IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित बनाती है। इसे Forest Green, Pearl White और Mint Green कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर
OPPO Reno 14 5G में 6.59-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 2760 x 1256 पिक्सल है। यह AMOLED पैनल पर आधारित फ्लैट डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। सुरक्षा के लिए इसमें Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन लेयर दी गई है। यह स्मार्टफोन Android 15 आधारित ColorOS 15 पर काम करता है।
प्रोसेसर और बैटरी
इस डिवाइस में MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर आधारित ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। यह 2.2GHz से 3.35GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करता है। मल्टीटास्किंग के लिए इसमें LPDDR5X RAM दी गई है। पावर के लिए इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जिसे 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए OPPO Reno 14 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का OIS मेन सेंसर शामिल है, जो f/1.8 अपर्चर के साथ आता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल 3.5x टेलीफोटो लेंस और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है। फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
Navyug Samachar