Monday , 5 October 2026

महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत पर बड़ा अपडेट, अस्पताल पहुंचे सीएम योगी; आईसीयू में डॉक्टरों की कड़ी निगरानी

यूपी डेस्क : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की।

अयोध्या के राम मंदिर आंदोलन और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। अस्पताल प्रशासन लगातार उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

29 जून को अचेत अवस्था में कराया गया था भर्ती

अस्पताल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 89 वर्षीय महंत नृत्य गोपाल दास को 29 जून की दोपहर करीब 1:30 बजे आपातकालीन विभाग में लाया गया था। अस्पताल पहुंचने के समय उनकी स्थिति अचेत बताई गई थी, जिसके बाद तत्काल चिकित्सा प्रक्रिया शुरू की गई।

प्रारंभिक जांच में संक्रमण की पुष्टि

चिकित्सकीय जांच के दौरान महंत नृत्य गोपाल दास में मूत्र मार्ग संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उनका उपचार शुरू किया। अस्पताल के अनुसार उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल उपलब्ध कराई जा रही है।

आईसीयू में भर्ती, 24 घंटे निगरानी जारी

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि महंत नृत्य गोपाल दास का इलाज क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. दिलीप और उनकी टीम की देखरेख में चल रहा है। उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम चौबीसों घंटे उनकी निगरानी कर रही है। स्वास्थ्य स्थिति का लगातार मूल्यांकन किया जा रहा है और जरूरत के मुताबिक उपचार दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने अस्पताल पहुंचकर ली जानकारी

सरकारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को मेदांता अस्पताल पहुंचे और महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से उपचार की स्थिति जानी और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

 

Check Also

सीएम योगी का बड़ा ऐलान! 4.60 लाख छात्रों के खातों में एक क्लिक से पहुंचे 148 करोड़, बोले- पढ़ाई पर करें पहला निवेश

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के 4.60 लाख छात्र-छात्राओं के बैंक …