Wednesday , 28 October 2026

देश

जापानी तकनीक से बदलेगी किसानों की किस्मत? शिवराज ने कहा- छोटे किसानों तक पहुंचाएं सस्ती मशीनें, घटे लागत और बढ़े उत्पादन

नेशनल डेस्क: भारत और जापान के बीच तकनीकी सहयोग को लेकर आयोजित यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026 में कृषि क्षेत्र पर विशेष चर्चा हुई। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जापानी तकनीक और विशेषज्ञता को सीधे भारतीय किसानों तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत-जापान साझेदारी का लाभ केवल निवेश तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि …

Read More »

जनगणना 2027 में आधार से बैंक खातों तक मांगी जाएगी जानकारी, जानें क्या देना है और क्या नहीं

नेशनल डेस्क: जनगणना 2027 को लेकर आधार, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, मोबाइल नंबर और बैंक खातों से जुड़ी जानकारी मांगे जाने को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनगणना के दौरान नागरिकों से बैंकिंग से जुड़ी कोई निजी या गोपनीय जानकारी नहीं ली जाएगी। बैंक खातों के मामले में केवल …

Read More »

AI कंटेंट पर लेबल जरूरी, CSAM पर सख्ती और WhatsApp यूजरनेम पर भी चर्चा; Meta को सरकार के स्पष्ट निर्देश

नेशनल डेस्क: भारत सरकार और Meta के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामग्री की निगरानी, बच्चों से जुड़े यौन शोषण वाले कंटेंट, WhatsApp यूजरनेम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से तैयार सामग्री को लेकर अहम बैठक हुई। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने Meta से ऐसी सामग्री के खिलाफ सख्ती बरतने को कहा है, जो देश और समाज की सुरक्षा के लिए …

Read More »

मसूद अजहर से मिलने की थी तैयारी! बिहार से पासपोर्ट बनवाकर PAK जाने वाला था जफर, गिरफ्तारी के बाद खुला नेटवर्क का राज

राष्ट्रीय डेस्क: जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी मोहम्मद जफर की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियों की जांच में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। पूछताछ में सामने आई जानकारी के मुताबिक, जफर ने बिहार से पासपोर्ट बनवाया था और पाकिस्तान जाने की तैयारी में था। जांच एजेंसियों का दावा है कि उसने जैश-ए-मोहम्मद के संस्थापक मसूद अजहर से मुलाकात भी …

Read More »

चुनाव से पहले BJP का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, विनोद तावड़े को UP की कमान; गुजरात और पंजाब में भी बदले प्रभारी

यूपी डेस्क: विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात की चुनावी जिम्मेदारियां नए नेताओं को सौंपी हैं। भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए विनोद तावड़े को प्रभारी बनाया है, जबकि जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। पंजाब में सतीश पूनिया और गुजरात …

Read More »

‘पति से कहो पत्नी का बचा हुआ हिस्सा ले जाए…’, ट्विशा के आखिरी मैसेज से सामने आईं कई बातें, CBI चार्जशीट में क्या-क्या खुलासा?

भोपाल डेस्क: भोपाल में 12 मई को ससुराल में मृत मिलीं पूर्व अभिनेत्री और मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में सीबीआई की चार्जशीट में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। चार्जशीट के मुताबिक, मौत से कुछ देर पहले ट्विशा ने अपनी ननद को एक आखिरी मैसेज भेजा था, जिसमें उन्होंने पति समर्थ सिंह का जिक्र करते हुए गंभीर …

Read More »

क्या CM पद छोड़ रहे हैं देवेंद्र फडणवीस? PM मोदी से मुलाकात के बाद बोले- मैं मुंबई में ही हूं, दिल्ली जाने की अटकलों पर दिया जवाब

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम के ऐलान के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल की चर्चाएं तेज हैं। इसी के साथ फडणवीस के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से हटकर केंद्र की राजनीति में जाने …

Read More »

झारखंड में छात्रों के आंदोलन के बीच बड़ा फैसला, हेमंत सोरेन सरकार ने रद्द की JSSC-CGL परीक्षा; 2014 से हुईं TDPL की परीक्षाएं भी निरस्त

झारखंड डेस्क: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर लंबे समय से चल रहे अभ्यर्थियों के आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को बड़ा फैसला लिया। राज्य सरकार ने JSSC-CGL परीक्षा को रद्द कर दिया है। इसके साथ ही 2014 से आउटसोर्स एजेंसी टीएसआर डाटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आयोजित सभी परीक्षाओं को भी निरस्त करने का …

Read More »

Chamoli Tunnel Landslide: दो श्रमिक अब भी टनल में लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; THDC कार्यालय के बाहर UKD का प्रदर्शन

उत्तराखंड डेस्क: चमोली में टीएचडीसी की पीपलकोटी-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में हुए भूस्खलन के बाद दो श्रमिक अब भी लापता हैं। दोनों की तलाश के लिए खोज और बचाव अभियान लगातार जारी है। हादसे के बाद टनल में फंसे 22 श्रमिकों में से 12 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था, जबकि आठ श्रमिकों की मौत हो …

Read More »

नागचंद्रेश्वर दर्शन के दौरान मची अफरा-तफरी! करंट की अफवाह से भगदड़ जैसे हालात, कई श्रद्धालु घायल

मध्य प्रदेश डेस्क: उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर में नाग पंचमी के अवसर पर दर्शन के दौरान सोमवार को अचानक अफरा-तफरी मच गई। हरसिद्धि मंदिर चौराहे के पास करंट फैलने की अफवाह के बाद दर्शन के लिए लगी लंबी कतार में भगदड़ जैसे हालात बन गए। इस दौरान कई श्रद्धालु गिरकर घायल हो गए। सभी घायलों को …

Read More »