Thursday , 29 October 2026

बड़ी खबर

CJP नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने SEM कोर्ट में किया पेश; बेल बॉन्ड उल्लंघन पर तिहाड़ जेल जाने का खतरा

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उन्हें शनिवार को स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) कोर्ट में पेश किया। दीपके के खिलाफ यह दूसरी बार निवारक कार्रवाई की गई है। पिछले बेल बॉन्ड की शर्तों के उल्लंघन के मामले में उन्हें कुछ दिनों …

Read More »

केरल के पूर्व CM पिनराई विजयन को ED का समन, 23 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया; CMRL-Exalogic केस में क्या है आरोप?

नई दिल्ली: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता पिनराई विजयन को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने CMRL-Exalogic मामले में समन जारी किया है। एजेंसी ने उन्हें 23 अक्टूबर को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, ईडी ने तिरुवनंतपुरम स्थित उनके किराए के आवास पर नोटिस चिपकाया है। जांच एजेंसी ने उनसे देश-विदेश में मौजूद …

Read More »

‘फैसला इतिहास सुनाएगा, बहस आपको करनी है’, युवा वकीलों से बोले सीएम योगी; कानून, आपातकाल और AI पर कही बड़ी बात

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवा अधिवक्ताओं से अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब ‘रूल ऑफ माफिया’ से निकलकर ‘रूल ऑफ लॉ’ की व्यवस्था की ओर बढ़ा है। कोई भी व्यक्ति या पद संविधान से ऊपर नहीं हो सकता। युवा वकीलों को संबोधित करते हुए सीएम …

Read More »

सीएम योगी का 6 महीने में 1 लाख युवाओं को नौकरी देने का ऐलान, KGMU के 242 चयनित अभ्यर्थियों की जॉइनिंग अब भी अटकी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अगले छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति-पत्र देने की घोषणा की है। वहीं, लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) में चयनित अभ्यर्थी करीब 10 महीने से नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 322 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था, जिनमें से 80 …

Read More »

वाराणसी में होटल पर बुलडोजर लेकर पहुंची VDA की टीम, हाईकोर्ट के स्टे के बाद लौटे अधिकारी

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रथयात्रा क्षेत्र स्थित निर्माणाधीन होटल पर कार्रवाई करने पहुंची वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) की टीम को शुक्रवार सुबह विरोध के बाद वापस लौटना पड़ा। रोप-वे स्टेशन के पास स्थित होटल को ध्वस्त करने के लिए अधिकारी बुलडोजर और भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे थे। इसी दौरान होटल प्रबंधन और अधिवक्ताओं ने कार्रवाई पर …

Read More »

ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें! ‘BJP IT Cell Part 2’ वीडियो पर जमानती वारंट, 31 अक्टूबर को अगली सुनवाई

नई दिल्ली: यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ दिल्ली की साकेत कोर्ट ने करीब आठ साल पुराने आपराधिक मानहानि मामले में जमानती वारंट जारी किया है। यह मामला उनके ‘बीजेपी आईटी सेल पार्ट 2’ वीडियो से जुड़ा है, जिसे लेकर वर्ष 2018 में शिकायत दर्ज कराई गई थी। अदालत ने यह कदम तब उठाया, जब ध्रुव राठी के पते पर भेजे …

Read More »

बच्चों को इंटरनेट से दूर नहीं रख सकते! सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, सोशल मीडिया अकाउंट पर पैरेंटल निगरानी समेत दिए ये सुझाव

  नई दिल्ली: बच्चों को इंटरनेट के खतरों से बचाने के लिए क्या उन्हें ऑनलाइन दुनिया से पूरी तरह दूर कर देना चाहिए? सुप्रीम कोर्ट ने इस सवाल पर अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि इंटरनेट से बच्चों को पूरी तरह वंचित करना उनकी सुरक्षा का सही समाधान नहीं है। अदालत के मुताबिक, इंटरनेट तक पहुंच शिक्षा, जानकारी हासिल करने …

Read More »

छत्तीसगढ़ के 8,444 किसानों के खाते में आएंगे 3.8 करोड़ रुपये! फसल बीमा के भुगतान पर मंत्री का बड़ा निर्देश, 3 दिन में मिलेगी रकम

रायपुर: छत्तीसगढ़ में फसल बीमा क्लेम की राशि का इंतजार कर रहे किसानों के लिए राहत की खबर है। राज्य में रबी सीजन 2025 के तहत उद्यानिकी फसलों के लंबित बीमा क्लेम का भुगतान अगले तीन दिनों के भीतर किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने विभागीय अधिकारियों और बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ …

Read More »

भगवंत मान के करीबी अमरदीप ग्रेवाल पर ED का शिकंजा! दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों की जांच

नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के करीबी और रिश्ते में उनके साढ़ू बताए जा रहे अमरदीप सिंह ग्रेवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक, अमरदीप कनाडा से दिल्ली पहुंचे थे, इसी दौरान एजेंसी ने उन्हें लुकआउट सर्कुलर (LOC) के तहत रोक लिया। बताया जा रहा है कि पंजाब में …

Read More »

तिरंगा फहराने के कार्यक्रम से पहले अभिजीत दिपके के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, कनॉट प्लेस में धारा 163 का हवाला देकर दिया नोटिस

नई दिल्ली: दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में ‘लहरा दो तिरंगा’ कार्यक्रम से पहले दिल्ली पुलिस की टीम कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके के ठहरने के स्थान पर पहुंची और उन्हें नोटिस दिया। दिपके इन दिनों राष्ट्रध्वज फहराने के कार्यक्रम को लेकर चर्चा में हैं। पुलिस ने नोटिस में बताया कि कनॉट प्लेस में भारतीय …

Read More »