Thursday , 10 September 2026

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन OTT पर मचा दिया तहलका! 2 घंटे 30 मिनट की कॉमेडी फिल्म बनी ‘मस्ट वॉच’, ट्रेंडिंग लिस्ट में टॉप 5 में एंट्री

एंटरटेनमेंट डेस्क: थिएटर में भले ही यह कॉमेडी फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई हो, लेकिन ओटीटी पर रिलीज होते ही इसने जबरदस्त वापसी कर ली है। रिलीज के महज 24 घंटे के भीतर ही यह फिल्म दर्शकों के बीच तेजी से ट्रेंड करने लगी है और अब इसे ओटीटी की ‘मस्ट वॉच’ लिस्ट में शामिल किया जा रहा है।

सिनेमाघरों में नहीं चला जादू, OTT पर मिली नई जिंदगी

करीब 2 घंटे 30 मिनट की यह फैमिली कॉमेडी फिल्म बड़े पर्दे पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। सीमित चर्चा और कमजोर बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के चलते यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आते ही इसका रुख पूरी तरह बदल गया और दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रही।

स्टारकास्ट और कहानी ने खींचा ध्यान

फिल्म में कई दिग्गज कलाकारों के साथ कॉमेडी का तड़का देखने को मिलता है। कहानी हल्के-फुल्के अंदाज में परिवार और रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें कई हास्यपूर्ण मोड़ दर्शकों को बांधे रखते हैं। फिल्म में प्रमुख भूमिकाओं में नीतू कपूर, कपिल शर्मा, योगराज सिंह और सादिया खातिब जैसे कलाकार नजर आते हैं।

72 साल की ‘दादी’ की कहानी बनी फिल्म की जान

कहानी शिमला में रहने वाली 72 वर्षीय महिला विमला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी एक पोस्ट के कारण परिवार में गलतफहमी फैल जाती है कि वह शादी करने वाली हैं। इसके बाद घर में हंगामा शुरू हो जाता है और रिश्तों में कई उलझनें पैदा हो जाती हैं, जो कहानी को कॉमेडी और इमोशन से भर देती हैं।

बॉक्स ऑफिस पर बड़ा नुकसान

रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने थिएटर में सिर्फ 8.47 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया, जिससे यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। हालांकि इसकी कहानी और कॉमेडी को दर्शकों और समीक्षकों से औसत से बेहतर रेटिंग मिली थी।

OTT पर 24 घंटे में ट्रेंडिंग लिस्ट में एंट्री

अब यह फिल्म 3 जुलाई से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही है और रिलीज के 24 घंटे के भीतर ही यह टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में चौथे स्थान तक पहुंच गई है। दर्शक इसे फैमिली एंटरटेनमेंट के तौर पर खूब पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी इसके चर्चे तेज हो गए हैं।

 

 

Check Also

‘अब भारत में नहीं रहती’, ‘रेबेल किड’ अपूर्वा मखीजा ने छोड़ा देश, न्यूयॉर्क जाने की बताई बड़ी वजह

मनोरंजन डेस्क: सोशल मीडिया पर ‘रेबेल किड’ के नाम से मशहूर कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मखीजा …