
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने गुरुवार को 24 संगठनात्मक नियुक्तियों का ऐलान किया। इन नियुक्तियों के तहत राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री (संगठन), प्रदेश महामंत्री (संगठन), प्रदेश संयुक्त महामंत्री (संगठन) और संगठक के पदों पर नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पार्टी के मुताबिक, सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
इस फेरबदल में धर्मपाल को एक बार फिर उत्तर प्रदेश का प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाया गया है। उनका केंद्र लखनऊ रहेगा। वहीं अमिताभ चक्रवर्ती को पश्चिम बंगाल, मंत्री श्रीनिवासुलु को पंजाब और चंडीगढ़, पवन राणा को दिल्ली और हरियाणा, कर्मवीर को छत्तीसगढ़ और चंद्रशेखर को मध्य प्रदेश की संगठनात्मक जिम्मेदारी दी गई है।
शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय जिम्मेदारी
बीजेपी ने शिवप्रकाश को राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी दी है। उनके पास आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गोवा का प्रभार रहेगा। उनका केंद्र मुंबई होगा।
वहीं सौदान सिंह को भी राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री (संगठन) बनाया गया है। उन्हें बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनका केंद्र भुवनेश्वर रहेगा।
देखें 24 नेताओं की पूरी लिस्ट
| क्र. | नेता | नई जिम्मेदारी | केंद्र |
|---|---|---|---|
| 1 | शिवप्रकाश | राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री (संगठन) – आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा | मुंबई |
| 2 | सौदान सिंह | राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री (संगठन) – बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल | भुवनेश्वर |
| 3 | वी. सतीश | संगठक – एससी, एसटी मोर्चा और संसदीय कार्यालय | दिल्ली |
| 4 | नागेंद्र | संगठक – वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क | दिल्ली |
| 5 | अजय जामवाल | प्रदेश महामंत्री (संगठन) – महाराष्ट्र | मुंबई |
| 6 | सतीश धोंड | प्रदेश संयुक्त महामंत्री (संगठन), महाराष्ट्र; जनजाति संपर्क – गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र | नागपुर |
| 7 | मधुकर | प्रदेश महामंत्री (संगठन) – आंध्र प्रदेश, तेलंगाना | हैदराबाद |
| 8 | दशरथ | प्रदेश संयुक्त महामंत्री (संगठन) – तेलंगाना | वारंगल |
| 9 | रविंद्र राजू | प्रदेश महामंत्री (संगठन) – असम, त्रिपुरा; कार्यालय निर्माण | गुवाहाटी |
| 10 | भिखुभाई दलसानिया | प्रदेश महामंत्री (संगठन) – बिहार | पटना |
| 11 | पवन साई | प्रदेश महामंत्री (संगठन) – झारखंड | रांची |
| 12 | सिद्धार्थन | प्रदेश महामंत्री (संगठन) – हिमाचल प्रदेश | शिमला |
| 13 | रत्नाकर | प्रदेश महामंत्री (संगठन) – गुजरात, दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव | अहमदाबाद |
| 14 | अरुण बिन्नाडी | प्रदेश महामंत्री (संगठन) – गुजरात | राजकोट |
| 15 | फणींद्रनाथ शर्मा | प्रदेश महामंत्री (संगठन) – उत्तराखंड | देहरादून |
| 16 | पवन राणा | प्रदेश महामंत्री (संगठन) – दिल्ली, हरियाणा | दिल्ली |
| 17 | कर्मवीर | प्रदेश महामंत्री (संगठन) – छत्तीसगढ़ | रायपुर |
| 18 | चंद्रशेखर | प्रदेश महामंत्री (संगठन) – मध्य प्रदेश | भोपाल |
| 19 | मानस मोहंती | प्रदेश महामंत्री (संगठन) – ओडिशा | भुवनेश्वर |
| 20 | मंत्री श्रीनिवासुलु | प्रदेश महामंत्री (संगठन) – पंजाब, चंडीगढ़ | चंडीगढ़ |
| 21 | धर्मपाल | प्रदेश महामंत्री (संगठन) – उत्तर प्रदेश | लखनऊ |
| 22 | अमिताभ चक्रवर्ती | प्रदेश महामंत्री (संगठन) – पश्चिम बंगाल | कोलकाता |
| 23 | अभय गिरि | संगठक – ब्रज क्षेत्र | आगरा |
| 24 | अनंत नारायण मिश्रा | संगठक – भागलपुर, पूर्णिया, कोसी क्षेत्र | पूर्णिया |
कई राज्यों में बदली संगठन की जिम्मेदारी
महाराष्ट्र में अजय जामवाल को प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाया गया है। वहीं सतीश धोंड को महाराष्ट्र में प्रदेश संयुक्त महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ उन्हें गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र में जनजाति संपर्क का प्रभार भी सौंपा गया है।
मधुकर को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की जिम्मेदारी दी गई है। रविंद्र राजू को असम और त्रिपुरा का प्रभार मिला है। भिखुभाई दलसानिया को बिहार, पवन साई को झारखंड और सिद्धार्थन को हिमाचल प्रदेश की संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रत्नाकर और अरुण बिन्नाडी को गुजरात, जबकि फणींद्रनाथ शर्मा को उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी गई है। दशरथ को तेलंगाना में प्रदेश संयुक्त महामंत्री (संगठन) बनाया गया है।
ब्रज और बिहार में भी नई नियुक्तियां
अभय गिरि को ब्रज क्षेत्र का संगठक बनाया गया है और उनका केंद्र आगरा रहेगा। वहीं अनंत नारायण मिश्रा को भागलपुर, पूर्णिया और कोसी क्षेत्र का संगठक नियुक्त किया गया है। उनका केंद्र पूर्णिया होगा।
इसके अलावा वी. सतीश को एससी-एसटी मोर्चा और संसदीय कार्यालय का संगठक बनाया गया है। नागेंद्र को वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, सभी 24 नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
Navyug Samachar