Thursday , 10 September 2026

Motorola G Max 5G की जल्द एंट्री! Snapdragon प्रोसेसर और 50MP कैमरे के साथ आ सकता है नया स्मार्टफोन

टेक डेस्क: मोटोरोला भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपना नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अपनी G-सीरीज के तहत Motorola G Max को पेश कर सकती है। यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में लॉन्च किया जा सकता है और इसे त्योहारों के शॉपिंग सीजन से पहले बाजार में उतारने की तैयारी है।

15 अगस्त के आसपास लॉन्च होने की उम्मीद

रिपोर्ट्स के अनुसार, Motorola G Max को भारत में 15 अगस्त के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक लॉन्च तारीख की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि भारतीय मॉडल में ग्लोबल वेरिएंट की तुलना में कुछ बड़े हार्डवेयर बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

टिपस्टर अभिषेक यादव ने भी अपनी एक पोस्ट में इस फोन की संभावित लॉन्च टाइमलाइन का दावा किया है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो आने वाले दिनों में कंपनी की ओर से फोन के टीजर जारी किए जा सकते हैं।

करीब 30 हजार रुपये हो सकती है कीमत

Motorola G Max की संभावित कीमत करीब 30,000 रुपये बताई जा रही है। इस कीमत के साथ यह फोन अपर मिड-रेंज कैटेगरी में शामिल हो सकता है। बाजार में इसका मुकाबला वनप्लस, नथिंग, सैमसंग और आईक्यूओओ जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स से हो सकता है।

Snapdragon प्रोसेसर और तेज परफॉर्मेंस की उम्मीद

संभावित स्पेसिफिकेशन की बात करें तो भारतीय वेरिएंट में क्वालकॉम Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है। इसके साथ LPDDR5X रैम और UFS 3.1 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। इससे फोन में बेहतर मल्टीटास्किंग और तेज ऐप लोडिंग परफॉर्मेंस देखने को मिल सकती है।

50MP Sony कैमरा और सॉफ्टवेयर अपडेट का दावा

फोटोग्राफी के लिए Motorola G Max में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा मिलने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा कंपनी इस फोन के साथ दो बड़े Android OS अपडेट और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने की योजना बना सकती है।

ग्लोबल मॉडल के फीचर्स से अलग हो सकता है भारतीय वेरिएंट

ग्लोबल Moto G Max मॉडल में 6.8 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 4nm MediaTek Dimensity 6000 सीरीज चिपसेट, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलने की जानकारी सामने आई है।

ग्लोबल वेरिएंट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5200mAh बैटरी दी गई है। यह मॉडल ब्राजील में BRL 2,519 यानी करीब 47,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था और इसे अज़ुल क्लारो और ग्राफाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है।

 

Check Also

सितंबर से महंगी होंगी क्रेटा, वैन्यू, एक्सटर और i20 समेत हुंडई की कई कारें, इस साल तीसरी बार बढ़ेंगे दाम

ऑटो डेस्क: हुंडई मोटर इंडिया एक बार फिर अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करने …