Sunday , 9 August 2026

Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की तेजी के बीच जानें आपके शहर में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा, देखें 14 जुलाई के नए रेट

बिजनेस डेस्क: सरकारी तेल कंपनियों ने 14 जुलाई 2026 के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। राहत की बात यह है कि देश के ज्यादातर शहरों में आज भी ईंधन के दाम स्थिर बने हुए हैं। हालांकि, कुछ शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि कुछ जगहों पर उपभोक्ताओं को राहत मिली है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच ईंधन कीमतों पर दबाव बढ़ने की आशंका बनी हुई है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अनिश्चितता के कारण ब्रेंट क्रूड 79 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 73.87 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है।

कहां महंगा और कहां सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

आज नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, गुरुग्राम, नोएडा और भोपाल में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं चेन्नई में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई, जहां पेट्रोल 1.69 रुपये और डीजल 1.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है।

दूसरी ओर लखनऊ, पटना और बेंगलुरु जैसे शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी आई है। इन शहरों के लोगों को ईंधन खरीदने पर थोड़ी राहत मिली है।

14 जुलाई 2026 पेट्रोल-डीजल रेट

रांची में पेट्रोल 105.17 रुपये प्रति लीटर और डीजल 100.41 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया। यहां पेट्रोल 1.02 रुपये और डीजल 0.90 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ।

जमशेदपुर में पेट्रोल 106.51 रुपये और डीजल 101.62 रुपये प्रति लीटर रहा। यहां दोनों ईंधनों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।

धनबाद में पेट्रोल 105.35 रुपये और डीजल 100.55 रुपये प्रति लीटर है। देवघर में पेट्रोल 104.99 रुपये और डीजल 100.21 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया।

पटना में पेट्रोल 113.37 रुपये और डीजल 99.36 रुपये प्रति लीटर है। यहां पेट्रोल 0.56 रुपये और डीजल 0.55 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ।

भागलपुर में पेट्रोल 113.67 रुपये और डीजल 99.65 रुपये प्रति लीटर है। दरभंगा में भी पेट्रोल 113.67 रुपये और डीजल 99.65 रुपये प्रति लीटर रहा।

गया में पेट्रोल 114.26 रुपये और डीजल 100.21 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया। मुजफ्फरपुर में पेट्रोल 113.37 रुपये और डीजल 99.36 रुपये प्रति लीटर है।

लखनऊ में पेट्रोल 101.59 रुपये और डीजल 95.06 रुपये प्रति लीटर है। यहां पेट्रोल में 0.27 रुपये और डीजल में 0.30 रुपये प्रति लीटर की कमी आई है।

नई दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर है।

कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया।

चेन्नई में पेट्रोल 109.45 रुपये और डीजल 101.26 रुपये प्रति लीटर है। यहां दोनों ईंधनों के दाम बढ़े हैं।

गुरुग्राम में पेट्रोल 102.97 रुपये और डीजल 95.64 रुपये प्रति लीटर है। नोएडा में पेट्रोल 101.96 रुपये और डीजल 95.44 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया।

बेंगलुरु में पेट्रोल 111.25 रुपये और डीजल 99.14 रुपये प्रति लीटर है। भोपाल में पेट्रोल 114.54 रुपये और डीजल 99.64 रुपये प्रति लीटर है।

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी की वजह

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की मुख्य वजह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ा तनाव बताया जा रहा है। ईरान की ओर से होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दिए गए बयानों ने वैश्विक तेल बाजार में चिंता बढ़ा दी है।

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के प्रमुख तेल आपूर्ति मार्गों में शामिल है और यहां किसी भी तरह की बाधा का असर वैश्विक बाजार पर पड़ सकता है।

भारत पर क्या हो सकता है असर

भारत ने पिछले कुछ वर्षों में रूस समेत अन्य देशों से कच्चे तेल की खरीद बढ़ाई है, जिससे होर्मुज स्ट्रेट पर निर्भरता पहले की तुलना में कम हुई है। हालांकि, रसोई गैस के आयात के लिए यह मार्ग अभी भी बेहद महत्वपूर्ण है।

भारत अपनी जरूरत का करीब 60 प्रतिशत एलपीजी आयात करता है और इसमें बड़ी हिस्सेदारी पहले होर्मुज स्ट्रेट के जरिए पूरी होती रही है। अगर वैश्विक तनाव लंबे समय तक बना रहता है और कच्चे तेल की कीमतें ऊंची रहती हैं, तो भविष्य में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतों पर दबाव बढ़ सकता है। फिलहाल तेल कंपनियां और सरकार अंतरराष्ट्रीय हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

 

Check Also

SBI में निकली बंपर भर्ती: मैनेजर समेत 38 पदों पर मौका, 60 लाख तक का सालाना पैकेज; 27 अगस्त तक करें आवेदन

नेशनल डेस्क: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए भारतीय …