Saturday , 15 August 2026

Reacher 4 Release Date: फैंस को मिला डबल तोहफा, रीचर के साथ लौटेगी नीली की अलग सीरीज, सामने आई स्ट्रीमिंग डेट

मनोरंजन डेस्क : हॉलीवुड अभिनेता एलन रिचसन की लोकप्रिय एक्शन-थ्रिलर वेब सीरीज रीचर के प्रशंसकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे इंतजार के बाद मेकर्स ने रीचर सीजन 4 की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। खास बात यह है कि इस घोषणा के साथ दर्शकों को एक और बड़ा सरप्राइज भी मिला है, जिसने उत्साह को दोगुना कर दिया है।

रीचर के अब तक रिलीज हुए तीनों सीजन को दुनियाभर में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। तीसरे सीजन की कहानी जिस मोड़ पर खत्म हुई थी, उसके बाद से ही दर्शक अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब आखिरकार चौथे सीजन की रिलीज को लेकर तस्वीर साफ हो गई है।

इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगा रीचर 4

एलन रिचसन ने मंगलवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर रीचर सीजन 4 का फर्स्ट लुक पोस्टर साझा करते हुए रिलीज डेट की घोषणा की। जानकारी के मुताबिक, रीचर का चौथा सीजन 12 अगस्त 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा।

रिलीज डेट सामने आते ही सोशल मीडिया पर सीरीज को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और प्रशंसकों के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है।

नीली को लेकर मेकर्स का बड़ा ऐलान

रीचर 4 की घोषणा के साथ मेकर्स ने दर्शकों को एक और बड़ा तोहफा दिया है। सीरीज के लोकप्रिय किरदार और स्पाई एजेंट ‘नीली’ पर आधारित एक अलग स्पिन-ऑफ सीरीज भी जल्द आने वाली है।

मेकर्स के अनुसार, नीली सीरीज का पहला सीजन 16 सितंबर 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। इस किरदार को हॉलीवुड अभिनेत्री मारिया स्टेन ने निभाया है और रीचर सीरीज में उनकी भूमिका को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

घोषणा के बाद बढ़ा फैंस का उत्साह

रीचर और नीली दोनों प्रोजेक्ट्स की रिलीज डेट सामने आने के बाद प्रशंसकों की उत्सुकता काफी बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और दोनों सीरीज के ट्रेलर व नई झलकियों का इंतजार कर रहे हैं।

भारतीय दर्शकों के बीच भी जबरदस्त लोकप्रियता

हॉलीवुड की चुनिंदा वेब सीरीज में रीचर का नाम उन शो में शामिल है, जिन्हें भारतीय दर्शकों ने भी भरपूर प्यार दिया है। एक्शन, सस्पेंस और स्पाई थ्रिलर से भरपूर कहानी ने हर सीजन में दर्शकों का मनोरंजन किया है। यही वजह है कि भारत में भी इस सीरीज का मजबूत प्रशंसक वर्ग मौजूद है और चौथे सीजन को लेकर उत्साह लगातार बढ़ रहा है।

 

Check Also

Ayushmann Khurrana की ‘उड़ता तीर’ की रिलीज डेट हुई फाइनल, Sara Ali Khan के साथ पहली बार दिखेगा नया अंदाज, इस दिन सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

मनोरंजन डेस्क: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की आने वाली फिल्म ‘उड़ता तीर’ की …