Sunday , 9 August 2026

Taylor Swift Wedding: ट्रैविस केल्से कौन हैं? कितनी है दौलत, क्या करते हैं काम, जानिए टेलर स्विफ्ट के पति से जुड़ी हर बड़ी बात

मनोरंजन डेस्क: दुनिया की मशहूर पॉप सिंगर टेलर स्विफ्ट ने ट्रैविस केल्से के साथ न्यूयॉर्क में आयोजित एक भव्य समारोह में शादी कर ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शादी का संचालन मशहूर कॉमेडियन एडम सैंडलर ने किया। समारोह में दोनों ने क्रिश्चियन डायर के परिधान पहने। खास बात यह रही कि शादी में पारंपरिक ब्राइड्समेड और ग्रूम्समेन नहीं थे। टेलर स्विफ्ट के भाई ऑस्टिन स्विफ्ट ‘मैन ऑफ ऑनर’ बने, जबकि सेवानिवृत्त अमेरिकी फुटबॉलर जेसन केल्से ने ‘बेस्ट मैन’ की भूमिका निभाई।

शादी में हॉलीवुड की कई चर्चित हस्तियों ने शिरकत की। अभिनेता ह्यूग ग्रांट, जेसन सुडेकिस, गायक बेन्सन बून और मॉडल गिगी हदीद समेत कई बड़े नाम इस समारोह में मौजूद रहे। वहीं आयोजन स्थल के बाहर टेलर स्विफ्ट के प्रशंसक उनके लोकप्रिय गाने गाते नजर आए।

कौन हैं ट्रैविस केल्से?

ट्रैविस माइकल केल्से अमेरिका के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी हैं। उनका जन्म 5 अक्टूबर 1989 को हुआ था। उन्हें एनएफएल इतिहास के सबसे सफल और प्रभावशाली खिलाड़ियों में गिना जाता है। ट्रैविस तीन बार सुपर बाउल चैंपियन रह चुके हैं और उनके नाम कई अहम रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिनमें सुपर बाउल रिसेप्शन का सर्वकालिक रिकॉर्ड भी शामिल है।

उन्होंने हाई स्कूल के दौरान क्वार्टरबैक के रूप में खेलना शुरू किया था और बाद में सिनसिनाटी विश्वविद्यालय से फुटबॉल छात्रवृत्ति हासिल की। टीम के नियमों के उल्लंघन के कारण एक वर्ष के निलंबन के बाद उन्होंने टाइट एंड के रूप में वापसी की और 2012 के सीनियर सीजन में शानदार प्रदर्शन किया।

ट्रैविस केल्से एनएफएल इतिहास के पहले टाइट एंड खिलाड़ी हैं, जिन्होंने लगातार सात सीजन में 1000 से अधिक रिसीविंग यार्ड का रिकॉर्ड बनाया। इसके अलावा उन्होंने सुपर बाउल रिसेप्शन के मामले में जेरी राइस का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया।

कितनी है ट्रैविस केल्से की नेटवर्थ?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रैविस केल्से की कुल संपत्ति करीब 90 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी भारतीय मुद्रा में लगभग 855 करोड़ रुपये आंकी गई है।

वहीं टेलर स्विफ्ट की कुल नेटवर्थ लगभग 2 बिलियन अमेरिकी डॉलर बताई जाती है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 19 हजार करोड़ रुपये के बराबर है।

चैरिटी में भी आगे है यह स्टार कपल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्से ने 20 से अधिक चैरिटी संस्थाओं को 26 मिलियन अमेरिकी डॉलर का दान भी दिया है। सामाजिक कार्यों में दोनों की सक्रिय भागीदारी की भी अक्सर चर्चा होती रहती है।

 

Check Also

15 अगस्त पर रिलीज हुईं इन 5 फिल्मों ने रचा था इतिहास, बॉक्स ऑफिस पर हुई रिकॉर्डतोड़ कमाई

मनोरंजन डेस्क: स्वतंत्रता दिवस का लंबा अवकाश सिर्फ देशभर में जश्न का मौका ही नहीं …