
यूपी डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित जवाहर भवन में सोमवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग भवन की सबसे ऊपरी मंजिल पर स्थित कैंटीन में लगी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया।
जवाहर भवन में कई सरकारी विभागों के कार्यालय संचालित होते हैं। ऐसे में आग की सूचना मिलते ही भवन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एहतियात के तौर पर मौके पर मौजूद लोगों में भी हलचल देखी गई, जबकि दमकल कर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। साथ ही आग से हुए नुकसान का भी अभी आधिकारिक आकलन नहीं किया गया है। दमकल विभाग की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
Navyug Samachar