Monday , 5 October 2026

यूपी की अर्थव्यवस्था ने फिर भरी उड़ान! लगातार दूसरे महीने GST कलेक्शन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, जून में 9,165 करोड़ रुपये का राजस्व

यूपी डेस्क: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूती के संकेत दे रही है। जून 2026 में राज्य ने जीएसटी राजस्व संग्रह में 19 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज करते हुए 9,165 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया है। लगातार दूसरे महीने दोहरे अंकों की बढ़ोतरी के साथ प्रदेश ने आर्थिक मोर्चे पर मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया है।

जून 2026 के आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश का जीएसटी संग्रह कई बड़े राज्यों से बेहतर रहा। इसी अवधि में पंजाब में 14 प्रतिशत, केरल में 11 प्रतिशत और कर्नाटक में 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि तमिलनाडु में 2 प्रतिशत की गिरावट रही। इसके मुकाबले उत्तर प्रदेश ने 19 प्रतिशत की वृद्धि के साथ सबसे बेहतर प्रदर्शन किया।

मई के बाद जून में भी जारी रही तेज रफ्तार

राज्य ने मई 2026 में भी जीएसटी राजस्व संग्रह में मजबूत बढ़त दर्ज की थी। मई 2026 में प्रदेश को 8,728 करोड़ रुपये का जीएसटी राजस्व प्राप्त हुआ था, जो मई 2025 के 7,732 करोड़ रुपये की तुलना में 13 प्रतिशत अधिक था।

लगातार दो महीनों तक दोहरे अंकों में दर्ज हुई वृद्धि से यह संकेत मिल रहा है कि प्रदेश में आर्थिक गतिविधियां मजबूत बनी हुई हैं और कर संग्रह में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है।

एक साल में जीएसटी संग्रह में बड़ा इजाफा

आंकड़ों के अनुसार, जून 2025 में उत्तर प्रदेश का जीएसटी राजस्व 7,675 करोड़ रुपये था, जो जून 2026 में बढ़कर 9,165 करोड़ रुपये पहुंच गया। इसी तरह मई 2025 के 7,732 करोड़ रुपये के मुकाबले मई 2026 में 8,728 करोड़ रुपये का संग्रह दर्ज किया गया। ये आंकड़े राज्य में जीएसटी राजस्व संग्रह की लगातार बढ़ती रफ्तार को दर्शाते हैं।

 

Check Also

सीएम योगी का बड़ा ऐलान! 4.60 लाख छात्रों के खातों में एक क्लिक से पहुंचे 148 करोड़, बोले- पढ़ाई पर करें पहला निवेश

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के 4.60 लाख छात्र-छात्राओं के बैंक …