Tuesday , 6 October 2026

UP Weather Alert: यूपी के 55 जिलों पर मौसम का बड़ा खतरा! 60 KMPH की रफ्तार से चलेंगी आंधियां, भारी बारिश और वज्रपात का हाई अलर्ट जारी

लखनऊ डेस्क : उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को 17 जून को मौसम से राहत भी मिलने वाली है और चुनौती भी। मौसम विभाग ने राज्य के बड़े हिस्से के लिए भारी बारिश, तेज आंधी और वज्रपात को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार प्रदेश के 55 से अधिक जिलों में मेघगर्जन के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना है, जबकि हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

पश्चिम से पूर्वांचल तक बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 17 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड और पूर्वांचल के कई जिलों में मौसम अचानक करवट ले सकता है। तेज गर्जना, बिजली चमकने और झोंकेदार हवाओं के साथ व्यापक स्तर पर बारिश दर्ज होने की संभावना जताई गई है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

इन 55 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी

जिन जिलों में तेज आंधी, वज्रपात और भारी बारिश की आशंका जताई गई है, उनमें बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, फतेहपुर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर सहित आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।

वज्रपात को लेकर प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तेज हवाओं के कारण कमजोर ढांचों, टिन शेड और पेड़ों को नुकसान पहुंच सकता है। सबसे बड़ा खतरा वज्रपात को लेकर बताया गया है। प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर न रहें और विशेष रूप से पेड़ों तथा बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें।

घर के भीतर रहने की सलाह, सतर्कता जरूरी

मौसम विभाग ने कहा है कि आंधी-तूफान और बिजली गिरने की घटनाओं के दौरान सुरक्षित स्थानों पर शरण लें। मौसम के अचानक खराब होने पर अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। राज्य के कई हिस्सों में 17 जून को मौसम का असर व्यापक रूप से देखने को मिल सकता है।

 

Check Also

‘तीन नहीं, 403 पर निगाहें’, तीसरा राज्यसभा प्रत्याशी नहीं उतारेगी सपा? अखिलेश के ट्वीट से बढ़ी सियासी हलचल

यूपी डेस्क: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के एक …